Advertisment

आज का मुद्दा: अफीम की आफत, नशे में सियासत...अफीम कांड में बीजेपी नेता का नाम

दुर्ग के झेंझरी गांव में मक्के की फसल के बीच अवैध अफीम खेती का खुलासा होने से सियासत गरमा गई। बीजेपी ने अपने नेता को सस्पेंड किया, जबकि कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा रैकेट चलने और राज्य को “उड़ता छत्तीसगढ़” बनाने का आरोप लगाया।

author-image
Ujjwal Jain

Aaj Ka Mudda Chhattisgarh: मक्के की फसल के बीच अफीम और अब आरोपों के बीच सियासत. दुर्ग के झेंझरी गांव में अवैध खेती का खुलासा हुआ. तो विपक्ष ने सरकार पर बड़ा हमला बोल दिया. वहीं बीजेपी ने कार्रवाई कर अपने ही नेता को निलंबित कर दिया. लेकिन सवाल बड़ा है इतनी बड़ी खेती आखिर कब से चल रही थी. देखिए यह रिपोर्ट…

Advertisment

मामला सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद मौके पर पहुंचे और इस गौरखधंधे में बड़े रैकेट के शामिल होने का आरोप लगाया...कुल मिला कर कांग्रेस  इसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है .. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ को उड़ता छत्तीसगढ़ बनाना चाहती है. भाजपा के नेता ही अफीम की खेती कर रहे हैं.

Aaj Ka Mudda Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें