Advertisment

Aaj Ka Mudda: कांग्रेस की पुरानी 'आग'... शिवराज का कलह 'राग'

छत्तीसगढ़ की राजनीति में मुद्दों की जगह कलह छाई है। बीजेपी कांग्रेस की पुरानी गुटबाज़ी को हवा दे रही है, जबकि कांग्रेस बीजेपी की खींचतान गिना रही है। किसान, युवा और महंगाई बहस से गायब हैं।

author-image
Sourabh Pal

Aaj Ka Mudda: कांग्रेस की पुरानी 'आग'... शिवराज का कलह 'राग' छत्तीसगढ़ की सियासत में आजकल मुद्दों से ज़्यादा चर्चा कलह की है..बीजेपी कांग्रेस की पुरानी गुटबाज़ी को हवा दे रही है..तो कांग्रेस बीजेपी के भीतर की खींचतान गिना रही है..आरोपों के इस अखाड़े में ना किसान दिख रहा है..ना युवा और ना महंगाई..बस दिख रहे हैं सियासी ‘आग’ और ‘राग’..छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाज़ी कोई नई नहीं है..कभी कका बनाम बाबा तो कभी संगठन बनाम सरकार..अब आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच खींचतान खुलकर सामने आ चुकी है..बीजेपी इसी ‘पुरानी आग’ को कुरेदते हुए कांग्रेस पर नेतृत्व संकट का ठप्पा लगा रही है..केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी आग में सियासी घी डाल दिया..

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें