Advertisment

आज का मुद्दा: धान पर जुबानी 'गोली'..होली पर बिगड़ी 'बोली', भूपेश बघेल बताए गए ‘सबसे बड़े लाभार्थी’

छत्तीसगढ़ में धान की अंतर राशि किसानों के खातों में पहुंचते ही सियासत गरमा गई। बीजेपी ने भूपेश बघेल पर निशाना साधा, तो बघेल ने इसे किसानों की मेहनत की कमाई बताया। कांग्रेस-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए है।

author-image
Sourabh Pal

धान का पैसा किसानों के खाते में पहुंचने के साथ ही छत्तीसगढ़ की सियासत में जुबानी ‘गोली’ चल पड़ी..होली के मौके पर रंगों से पहले आरोपों की बौछार हो रही है..सवाल ये है कि मुद्दा किसान का है या फिर सियासी हिसाब-किताब का..इसी पर करेंगे चर्चा..उससे पहले देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट.. 

Advertisment

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को योजना का बड़ा लाभार्थी बताया..पोस्ट में दावा किया गया कि भूपेश बघेल को 6 लाख 76 हजार रुपए और परिवार को भी अंतर राशि का भुगतान हुआ है..बीजेपी ने तंज कसा कि विष्णु के सुशासन में भूपेश भी मालामाल..दूसरी ओर भूपेश बघेल ने कहा कि हम किसान हैं, मेहनत का पैसा मिला है, ये खैरात नहीं है..प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा..बैज ने कहा कि अगर हम किसान हैं तो धान बेचेंगे ही, बीजेपी बताए उनके नेताओं ने कितना धान बेचा..

AAJ KA MUDDA
Advertisment
चैनल से जुड़ें