Advertisment

Sri Lanka Tourist Destination: श्रीलंका में घूमने की खूबसूरत जगहें, ये हैं टॉप 10 टूरिस्ट डेस्टिनेशन

भारत और श्रीलंका के लोग आते-जाते रहते हैं, आइए जानते हैं श्रीलंका में घूमने की टॉप 10 टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में।

author-image
Bansal news
Sri Lanka Tourist Destination: श्रीलंका में घूमने की खूबसूरत जगहें, ये हैं टॉप 10 टूरिस्ट डेस्टिनेशन

श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश है। भारत के दक्षिण में स्थित यह देश मात्र 32 किलोमीटर की दूरी पर है। हजारों सालों से दोनों देशों का सांस्कृतिक नाता है। दोनों देश के लोग आते-जाते रहते हैं। आइए जानते हैं श्रीलंका में घूमने की टॉप 10 टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में:

Advertisment

नाइन आर्च ब्रिज (Nine Arch Bridge)

यदि आप श्रीलंका जाते हैं, तो नाइन आर्च ब्रिज घूमना कभी न भूलें। यह एला नामक एक छोटे से शहर में स्थित है। यहां का ब्रिज बहुत फेमस है, जिसकी विशेषता यह है कि इसको बनाने में लोहा या स्टील का यूज बिलकुल नही किया गया हैं।

मिनटेल (Mihintale)

मिनटेल श्रीलंका का एक बहुत ही पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस है। यह एक पर्वत माला पर स्थित है और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए काफी पवित्र और आध्यात्मिक महत्व वाला है। यहां सारी दुनिया से न केवल बौद्ध पर्यटक बल्कि आम लोग भी आते हैं।

उनावातुना (Unawatuna)

Unawatuna-Sri-Lanka-Tourist-Destination

उनावातुना एक छोटा-सा समुद्री टूरिस्ट प्लेस और पिकनिक स्पॉट है। भले ही यह छोटा है, लेकिन इसकी खूबसूरती लाजवाब है। यहां के सफ़ेद रेत का मजा लेने का आनंद ही कुछ अलग है। यदि आप रंगीन मछली और कछुए देखने के शौक़ीन हैं, तो यहां जरुर आएं।

Advertisment

गल विहार (Gal Vihara)

यह टूरिस्ट प्लेस श्रीलंका के पोलोन्नारुवा में स्थित है। यह भी एक बौद्ध स्थल है। जापान, चीन, भारत, कम्बोडिया आदि से हजारों पर्यटक आते हैं।l इस विहार में इस धर्म से संबधित अनेक मूर्तियां देखने लायक हैं। यहाँ स्थित गुफाएं भी पर्यटकों को लुभाती हैं।

उदावलावे नेशनल पार्क (Udawalawe National Park)

यदि वाइल्ड लाइफ और नेचर घूमने के शौक़ीन हैं, तो यह जगह आपके लिए ही है।यहां हाथियों का नजारा आपका मन मोह लेगा। केवल हाथी ही नहीं यहां हिरण, सियार, भैंस, मगरमच्छ, बंदर और मोर के झुण्ड भी दिखते हैं।

रावण वॉटरफॉल (Ravana Falls)

Ravana-Falls-Sri Lanka-Tourist-Destination

जी हां, यहां एक झरने का नाम है रावण वॉटरफॉल। जो भारत में होता तो विवाद होता, लेकिन ये श्रीलंका में है, क्योंकि आखिर रावण वहीं का तो था। इस झरने की ख़ूबसूरती को देख सभी एक ही बात कहते हैं...वाऊ...वाह! बारिश के मौसम में इसका आकर्षण और भी बढ़ जाता है।

Advertisment

इस वॉटरफॉल के नजदीक की हरियाली के साथ चीकू बंदर की मौजूदगी इस जगह को और अधिक आकर्षित बना देती है।

दांबुला गुफा मंदिर परिसर (Dambulla Cave Temple)

दांबुला गुफा मंदिर भी बौद्ध धर्म से सम्बंधित एक पवित्र स्थल है। कहते हैं, यहां पर 80 से अधिक गुफाएं बनी हैं, जो पूरी दुनिया के टूरिस्ट को यहां आने के लिए आकर्षित करती हैं।

मिरिसा बीच (Mirissa Beach)

श्रीलंका का यह टूरिस्ट प्लेस मस्ती करने लिए पर्यटकों को बहुत लुभाता है। यहां बीच के पास स्थित ऊंचे-ऊंचे ताड़ के पेड़ और मॉडर्न रेस्तरां तो है ही साथ ही आप यहां व्हेल, स्नोर्कलिंग और सर्फिंग जैसी यूनिक एक्टिविटी भी देख सकते हैं.

Advertisment

अरुगम बे बीच (Arugam Bay Beach)

Arugam-Bay-Beach-Sri-Lanka-Tourist-Destination

यह बीच भी श्रीलंका का एक बहुत फेमस बीच है, यह इस देश के पूर्वी तट पर स्थित है. यहां पर व्हिस्की प्वाइंट या मूंगफली फार्म लोगों में बहुत पॉपुलर है. साथ ही छोटे टुक-टुक की सवारी का मजा आपके टूर के आनंद को दोगुना कर देता है. हाथी और मोरों को झुण्ड में देखने के लिए भी यहां आ सकते हैं.

एडम शिखर (Adam’s Peak)

यह लोकेशन संभवतः श्रीलंका में घूमने की अच्छी जगहों में एक है. दरअसल, एडम पीक यानी एडम शिखर को श्रीलंका के टूरिस्ट प्लेस का एक शानदार हीरा कहा जाता है. यहां एडम शिखर पर एक पत्थर में एक फुटप्रिंट यानी पांव के निशान हैं,  जो कि सभी धर्म के लोगों के लिए अलग-अलग आध्यात्मिक महत्व रखता हैं.

एडम शिखर यह यह पद-चिह्न बौद्ध धर्म के लोगों को बुद्ध का पदचिन्ह, ईसाइयों के लिए एडम के पद चिन्ह और हिंदुओं के लिए भगवान शिव के पद चिन्ह के रूप में महत्व रखता है.

ये भी पढ़ें :

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने हरियाणा हिंसा पर CM खट्टर को लेकर दिया ये बयान, ज्ञानवापी पर भी की भविष्यवाणी

Shujalpur News: बच्चों के लिए निःशुल्क कैंप, हार्ट की जांच के साथ नि:शुल्क सर्जरी पंजीयन भी होगा

Rishabh Pant: ऋषभ पंत को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जानें कब से दोबारा दिखाएंगे मैदान में

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, ASI सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Barabanki News: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने उठाया ये कदम

Sri Lanka Tourist destination, Sri Lanka Tour, Sri Lanka Tourism, श्रीलंका में घूमने की जगह, श्रीलंका टॉप 10 टूरिस्ट डेस्टिनेशन, श्रीलंका टूरिस्ट डेस्टिनेशन, श्रीलंका में कहां घूमें, sri lanka me ghumne ki jagah, sri lanka me kaha ghumen

sri lanka tourism sri lanka tour Sri Lanka Tourist destination श्रीलंका में घूमने की जगह
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें