/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/pm-kisan-samman-nidhi-budget-2026-2026-02-01-13-52-00.jpg)
Budget Latest Highlights From the Union Budget 2026 for the PM Kisan Samman Nidhi Sector: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी प्राथमिकताओं और लक्ष्यों का खाका पेश कर दिया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लिए 63,500 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में योजना की पहुंच और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य केवल आय बढ़ाना नहीं, बल्कि खेती की लागत में मदद करना भी है। सरकार का लक्ष्य है कि 100% किसान इस राशि का उपयोग अपनी घरेलू और कृषि संबंधी जरूरतों के प्रबंधन के लिए करें।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/agriculture-budget-2026-2026-02-01-19-12-03.jpeg)
9.5 करोड़ किसानों को डीबीटी से सीधा लाभ
केंद्र सरकार ने चालू वर्ष में लगभग 9.5 करोड़ पात्र किसानों को योजना के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी आवंटित राशि यानी 63,500 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
शिकायतों के 95% समाधान का लक्ष्य तय किया
सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) के माध्यम से प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा, जिसमें प्राप्त शिकायतों के 95% निवारण का लक्ष्य तय किया गया है।
75% किसान बीज, खाद और उपकरण खरीदेंगे
केंद्र सरकार का अनुमान है कि लगभग 75% किसान इस राशि का सीधा निवेश जैसे, बीज, खाद और उपकरण खरीदने के लिए करेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us