/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/new-poster-1-100-2026-02-24-09-43-37.jpg)
CG Budget Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज यानी 24 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखेंगे। वहीं विधानसभा की कार्यवाही सुबह 12:30 बजे शुरू होगी। बजट में गुड गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी पर फोकस हो सकता है।
- Feb 24, 2026 11:22 IST
बजट से पहले वित्तमंत्री OP चौधरी ने किए राम मंदिर में दर्शन
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/whatsapp-image-2026-02-24-11-22-25.jpeg)
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने अपनी पत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ पूजा-अर्चना की।
- Feb 24, 2026 11:17 IST
बजट से पहले CM विष्णुदेव साय का पोस्ट
सुशासन से समृद्धि की ओर...
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 24, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट
आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है। यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी…छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बजट पेश होने वाला है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बजट को मील का पत्थर बताया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को मजबूत आधार देगा। साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us