Advertisment

Bhopal : MP से अगले महीने खाली हो रही राज्यसभा सीट,दिग्विजय सिंह जा सकते हैं राज्यसभा..

भोपाल में एक बार फिर राज्यसभा को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। मध्यप्रदेश से अगले महीने खाली होने वाली राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Digvijaya Singh का नाम सुर्खियों में है।

author-image
Ujjwal Jain

भोपाल में एक बार फिर राज्यसभा को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। मध्यप्रदेश से अगले महीने खाली होने वाली राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Digvijaya Singh का नाम सुर्खियों में है। हालांकि दिग्विजय सिंह ने खुद को लेकर साफ कहा है कि अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान ही करेगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी ओर से राज्यसभा जाने की इच्छा नहीं जताई है, लेकिन यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें जिम्मेदारी देता है तो वह उसे स्वीकार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए आखिरी सांस तक काम करते रहेंगे। प्रदेश की राजनीति में इस सीट को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं और अब सभी की नजर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन के फैसले पर टिकी हुई है। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि पार्टी इस सीट के लिए किसे उम्मीदवार बनाती है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें