/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/9-Feb-Top-News-Today.jpg)
Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए शुक्रवार 9 फरवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।
9 : 23 PM
मंडला में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत
मंडला। जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में धान से भरे एक ट्रक से कार टकरा गई जिसमें कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि NH-30 पर हुआ है। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के औरई गांव की बताई जा रही है।
5 : 59 PM
आईएएस एस प्रकाश को आयुक्त परिवहन का अतिरिक्त चार्ज सौंपा
रायपुर। सरकार ने 2005 बैच के आईएएस एस. प्रकाश को परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त चार्च सौंपा है। वे संसदीय कार्य विभाग, समाज कल्याण विभाग में भी आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
4.30 PM
44 दिन बाद मंत्रियों को मिले PA, PS, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट
MP News: मंत्रिमंडल के गठन के बाद 44 दिन बाद कुछ मंत्रियों के विशेष सहायक नियुक्त किए गए हैं। इससे सं​बंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर भोपाल अंशुल खरे को नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है।
3.45 PM
मध्यप्रदेश में 13 फरवरी को युवा कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव
MP News: मध्यप्रदेश में 13 फरवरी को युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व कई मुद्दो पर विधानसभा का घेराव होगा। जानकारी के अनुसार बढ़ती महंगाई, युवाओं के रोजगार को लेकर और सरकारी सेवा में 62 से 65 उम्र करने की तैयारी के विरोध में घेराव किया जाएगा।
1.40 PM
लोकायुक्त-EOW में दर्ज प्रकरण में अभियोजन स्वीकृति के लिये CM की अध्यक्षता में समिति का गठन
MP News: मध्य प्रदेश में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध लोकायुक्त-EOW जैसी अन्य जांच एजेंसियों में दर्ज प्रकरण के मामले में अभियोजन की स्वीकृति के लिये सीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। यह समिति विधि एवं विधायी कार्य विभाग और प्रशासकीय विभाग के अभिमत में अंतर होने पर निर्णय लेगी। इसमें अध्यक्ष सीएम मोहन यादव सहित सदस्य उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, संपतिया उइके रहेंगे।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/02/mp-news-lokayukt-samiti-adesh-1-412x559.jpg)
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/02/mp-news-lokayukt-samiti-adesh-2-387x559.jpg)
12.57 PM
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की धोषणा
Bharat Ratn: केंद्र सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
https://twitter.com/narendramodi/status/1755851895409644027
12.40 PM
छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुरु किया बजट भाषण
CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ में साय सरकार पहला बजट पेश हो रहा है। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 2024 में विजन डॉक्यूमेंट लाएंगे। उन्होंने कहा हमारे आर्थिक विकास का पहला बिंदु होगा ज्ञान।
12.35 PM
प्रयागराज के किन्नर अखाड़ा में लगी आग
Magh Mela 2024: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किन्नर अखाड़ा के शिविर में देर रात आग लगने से तीन लोग झुलस गए। अधिकारियों के मुताबिक, किन्नर अखाड़ा के शिविर में लगी आग में झुलसे घायलों को मेला स्थित गंगा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) भेज दिया गया।
12.30 PM
मौनी अमावस्या पर 90 लाख लोगों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Mauni Amavasya 2024: उत्तर प्रदेश की 'संगम नगरी' प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर आज शुक्रवार सुबह आठ बजे तक करीब 90 लाख लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक करीब 90 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया।
11.20 AM
ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा ईदगाह को लेकर बरेली में आज जेल भरो आंदोलन
Bareli News: बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने मौलाना ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा ईदगाह को लेकर जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। मौलाना के इस आह्वान के बाद पुलिस और प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मौलाना ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा ईदगाह को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं।
11.00 AM
राबड़ी देवी, मीसा और हेमा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक मिली अंतरिम जमानत
Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब्स मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव को सुनवाई की अगली तारीख तक अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने तीनों को 1 लाख का बेल बॉन्ड भरने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी। राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा के साथ ह्रदयानंद को भी कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है।
https://twitter.com/ANI/status/1755826421002338520
10.40 AM
बिलासपुर में ट्रेन के AC कोच में उठा धुंआ, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी कोरबा जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के AC कोच में आग लगी है। जिसके बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार आग को बुझा लिया गया है। स्टेशन में अचानक लाइट बंद हुई। जिसमे बाद कोच से निकला धुंआ। प्राथमिक तौरी पर आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
10.30 AM
आज दिल्ली में ही रहेंगे एमपी के सीएम मोहन यादव
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। आज दिनभर दिल्ली में ही रहेंगे। जहां वे केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। आपको बता दें उनका सुबह 10 बजे दिल्ली से लौटने का प्लान था। जिसमें वे विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने वाले थे।
10.20 AM
उज्जैन में 19 साल के युवक को जलाकर मारने की कोशिश
उज्जैन में 19 साल के युवक को जलाकर मारने की कोशिश की गई है। जानकारी के अनुसार युवक के संवेदनशील अंगों को जलाकर हत्या का प्रयास किया गया है। गरम लोहे से दागने का भी आरोप है। हालांकि इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तो वहीं 1 आरोपी फरार बताया जा रहा है। हालांकि आरोपियों से लोहे की पत्ती और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पूरा मामला भाटपचलाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
8.30 AM
फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेता की गोली मारकर हत्या
Mumbai News: मुंबई में गुरुवार को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइव के दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हमलावर नोरोन्हा ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है। पूर्व पार्षद घोसालकर की गोली लगने के बाद उत्तरी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
8 : 15 AM
नवाज शरीफ के गढ़ पंजाब और भुट्टो के गढ़ सिंध में इमरान समर्थक आगे
Pakistan Election 2024 Updates: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की 336 सीटों और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए चुनाव हुआ है। इमरान खान समर्थित उम्मीदवार पीएमएल-ए को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। नवाज शरीफ के गढ़ पंजाब में इमरान खान समर्थित आगे चल रहे हैं। एक सीट से खुद नवाज शरीफ पीछे चले हैं। बिलावल भुट्टो के गढ़ सिंध में भी इमरान समर्थक आगे चल रहे हैं।
8 : 00 AM
हल्द्वानी हिंसा में मृतक संख्या 6 हुई, आज बाजार और सभी स्कूल बंद
Haldwani Violence Update: उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या 6 पहुंच गई है। यहां पुलिस सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को हटाने पहुंची थी। पहले कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए। शुक्रवार को बाजार एवं सभी स्कूलों को बंद रखने के भी निर्देश जारी किए हैं।
7 : 45 AM
हल्द्वानी में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश
Haldwani Violence Update: हल्द्वानी के मलिका बगीचा स्थित मदरसे व मस्जिद पर प्रशासन के बुलडोजर एक्शन के बाद अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी और आगजनी कर दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हल्द्वानी में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। डीएम ने बनभूलपुरा में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये हैं। सीएम ने कल इस मामले में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। अराजक तत्वों को चिन्हित कर यूएपीए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
7 : 30 AM
CG विधानसभा में पेश होगा बजट
CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी अंतरिम बजट पेश करेंगे। नई सरकार से जनता को काफी उम्मीदें हैं। अंतरिम बजट में छत्तीसगढ़ के लोगों को नई सौगात मिल सकती है। बता दें कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में महादेव सट्टा का मुद्दा उठा था।
7 : 00 AM
एमपी विधानसभा सत्र के तीसरे दिन अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
MP Assembly Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। चर्चा के लिए दो घंटे का समय तय किया गया है। आज भी हंगामे के आसार हैं। बता दें कि कल विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश हुआ था। 30 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। जिसमें लाडली बहना योजना के लिए 1648 करोड़ और आंगनवाड़ी के लिए 614 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें