Advertisment

Top Hindi News Today: लोकायुक्त की कार्रवाई: पन्ना में 20 हजार की रिश्वत लेते टीचर पकड़ा, युवक को नजीराबाद में मारी गोली

Top Hindi News Today: CG के रायपुर में सिलतरा में फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, दो की हालत गंभीर, उज्जैन में PM मोदी करेंगे मुहूर्त-पंचांग बताने वाली निया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण

author-image
Bansal news
Top Hindi News Today: लोकायुक्त की कार्रवाई: पन्ना में 20 हजार की रिश्वत लेते टीचर पकड़ा, युवक को नजीराबाद में मारी गोली

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए बुधवार 21 फरवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

Advertisment

8 : 12 PM

लोकायुक्त की कार्रवाई: पन्ना में 20 हजार की रिश्वत लेते टीचर पकड़ा

पन्ना। जिले के घाट सिमरिया में पदस्थ शिक्षक किशोर सिंह राजपूत को लोकायुक्त ने 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। किशोर सिंह को डीईओ के कार्यलय में लोकायुक्त ने पकड़ा है। इस मामले में लोकायुक्त आगे की कार्रवाई कर रही है।

Image

5 : 48 PM

युवक को नजीराबाद में मारी गोली

भोपाल। राजधानी के नजीराबाद में बुधावर को एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। घटना करीब 3:30 की बताई जा रही है। युवक रुनाहा-मंगलगढ़ के बीच सड़क पर रुका था। तभी 3 नकाबपोशों बदमाश बाइक आए और युवक के पैर में गोली मार दी।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि घायल युवक का नाम अर्जुन साहू है और वह मजीदगढ़ का निवासी है। घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी है। घायल को बैरसिया के एक अस्पताल भर्ती कराया है। इसके बाद उसे प्राइवेट हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है।

Advertisment

4.00 PM

   CG के रायपुर में सिलतरा में फैक्ट्री में ब्लास्ट

Raipur Factory Blast: रायपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 1 कर्मचारी की मौत हो गई है। तो वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मौके पर पुलिस जांच में जुट गई है। पूरी घटना धरसींवा पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

3.20 PM

   उज्जैन में PM मोदी करेंगे मुहूर्त-पंचांग बताने वाली निया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण

Vedic Clock in Ujjain: उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को वैदिक घड़ी का वर्चुअल ​​​​​​लोकार्पण करेंगे। यह दुनिया की पहली ऐसी डिजिटल घड़ी होगी, जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम IST और ग्रीनविच मीन टाइम GMT तो बताएगी ही, इसके साथ ही पंचांग और 30 मुहूर्त की भी जानकारी देगी।

Advertisment

सूर्योदय और सूर्यास्त से लेकर सूर्य और चंद्र ग्रहण कब होगा? इसकी सारी जानकारी बताएगी। इस घड़ी को उज्जैन में जंतर-मंतर पर 85 फीट ऊंचे टॉवर पर लगाया जाएगा। इस वैदिक घड़ी का एप भी लॉन्च किया जाएगा। एप को मोबाइल में इंस्टॉल कर इसका उपयोग कर सकेंगे।

2.40 PM

   10 तारीख का नहीं होगा इंतजार, अब 1 तारीख को ही आएगा लाड़ली बहना योजना का पैसा

MP CM Balaghat Visit: बालाघाट में 761 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात सीएम मोहन यादव दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में उन्होंने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी की सरकार है। इसलिए कोई भी योजना बंद नहीं होगी। इस महीने महाशिवरात्रि, होली जैसे बड़े त्योहार हैं। इसलिए बहनों को अब महीने की 10 तारीख का इंतजार नहीं करना होगा। 1 तारीख को लाड़ली बहनों को योजना का पैसा अकाउंट में डाल दिया जाएगा।

Advertisment

14.17 PM

जयपुर में बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

10.45 AM

   मशहूर रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन

Ameen Sayani Death: रेडियो किंग के नाम से मशहूर अमीन सयानी का निधन हो गया है। सयानी ने 91 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। उनकी मौत की खबर जैसे ही वायरल हुई तो रोडियो जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने पिता ने निधन की पुष्टि की।

9.00 AM

   भोपाल में 1 से 15 साल तक के 9 लाख बच्चों को लगेगा जापानी बुखार का टीका

Japanese Encephalitis: राजधानी भोपाल में जापानी बुखार मतलब मस्तिष्क बुखार के संक्रमण से बचाने के लिए 1 से 15 साल तक की उम्र के 9 लाख बच्चों को जेपेनीज इंसेफेलाइटिस का टीका लगाया जाएगा। आपको बता दें, कि यह टीका 27 फरवरी से लगना शुरू होगा।

Advertisment

8.50 AM

   व्यापमं फर्जीवाड़े में 10 साल बाद बड़ा फैसला, 7 आरोपियों को 7-7 साल की सजा

MP Vyapam Scam 2013: व्यापमं घोटाला के 10 साल पुराने मामले में विशेष अदालत ने बड़ा फैसला लिया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा 2013 में गड़बड़ी मामले में 7 आरोपियों को 7-7 साल की सजा सुनाई गई है। सजा का ये विशेष फैसला न्यायाधीश एडीजे नीतिराज सिंह सिसोदिया ने सुनाया है।

8.40 AM

   बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के लखीमसराय में ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

8.35 AM

   CM डॉ मोहन यादव का आज छिंदवाड़ा-बालाघाट दौरा

CM Dr. Mohan Yadav:  आज प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा और बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे। CM छिंदवाड़ा में रोड शो और सभा करेंगे। तो वहीं मुख्यमंत्री बालाघाट में 761.54 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

8.30 AM

   भोपाल भदभदा के आज हटेंगे अतिक्रमण

Bhopal Encroachment: भोपाल के भदभदा बस्ती से आज अतिक्रमण हटाया जाएगा। NGT के आदेश के बाद बड़े तालाब पर से अवैध बस्ती हटाई जा रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार तक का समय दिया गया था। आज सुबह 9 बजे से प्रशासन की कार्रवाई शुरू होगी।

8.20 AM

   IPL 2024 का शेड्यूल हुआ जारी,22 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट

IPL 2024: आईपीएल 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा। 26 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा। आपको बता दें, कि IPL के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। पहले 15 दिनों का शेड्यूल भी जारी होगा। चुनाव तारीखों के बाद बाकी शेड्यूल आएगा।

8.15 AM

भारतीय न्यायविद् और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन का निधन

7.40 AM

   दिल्ली में यमुना नदी में डूबे 4 छात्र, 3 शव बरामद

Yamuna Hadsa: यमुना में नहाने गए 4 छात्र डूब गए। जिनमें से 3 छात्रों के शव यमुना बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान आदित्य रावत, शिवम यादव और रमन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है। चौथे छात्र उदय आर्य की तलाश अभी जारी है।

7.25 AM

   किसान आज से फिर सुबह 11 बजे करेंगे दिल्ली कूच

Kisan Andolan: पंजाब के किसान आज बुधवार 21 फरवरी को सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करेंगे। आपको बता दें, कि किसानों का मुख्य काफिला पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से रवाना होगा। इसके अलावा खनौरी बॉर्डर से किसान हरियाणा में घुसते हुए वे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में दिल्ली की तरफ जाएंगे। शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, JCB और बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनें लाई गईं हैं। तो वहीं पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों के कूच को रोकने के आदेश भी दिए हैं।

Vedic Clock in Ujjain top news of mp chhattisgarh and india in hindi Raipur Factory Blast bansal news in hindi ameen sayani death aaj ki badi khabar 20 february big hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें