Advertisment

Top Hindi News Today: मध्यप्रदेश में कल दोपहर 3.30 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम आज रात ही दिल्ली से वापस लौटेंगे भोपाल

Top Hindi News Today: हिंद महासागर में एक ऑयल शिप ड्रोन से हमला हुआ है। ये शिप सऊदी से भारत आ रहा था। घटना की जानकारी

author-image
Agnesh Parashar
Top Hindi News Today: मध्यप्रदेश में कल दोपहर 3.30 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम आज रात ही दिल्ली से वापस लौटेंगे भोपाल

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट 'आज की बड़ी खबरें' में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए आज रविवार, 24दिसंबर 2023 की बड़ी और महत्‍वपूर्ण खबरें।

Advertisment

मध्यप्रदेश में कल दोपहर 3.30 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार

भोपाल। MP News: मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार कल दोपहर 3.30 बजे हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिन तक दिल्ली में रहकर बीजेपी के तमाम नेताओं से मुलाकात की। खबर है कि अब शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।  मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रात दिल्ली से वापस भोपाल लौटेंगे।

बृजभूषण शरण ने सरकार के फैसले पर जताया एतराज

तीन दिन पहले संजय सिंह को WFI का प्रेसींडेट बनाया गया था। आज सरकार ने गठित नई रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता रद्द कर दी। इस पर रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि सरकार फेडरेशन पर रोक लगाने की बजाय चैंपियनशिप को अपनी निगरानी में कराए ताकि खिलाड़ियों का नुकसान न हो। ये बात उन्होंने दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष की मान्यता रद्द

भारतीय कुश्ती संघ और एथलीट खिलाड़ियों के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए आज केंद्रीय खेल मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया। मंत्रालय ने रविवार को आदेश जारी कर फेडरेशन ऑफ इंडिया के संजय सिंह समेत नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया है। संजय सिंह तीन दिन पहले 21 दिसंबर को कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1738802165114662930?s=20

बारामूला में आंतकी हमला, पूर्व SSP मोहम्मद शफी शहीद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के गेंटमुल्ला में रविवार को आतंकी हमला हुआ। इस हमले आतंकियों ने रिटायर्ड SSP मोहम्मद शफी की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, रिटायर्ड SSP मोहम्मद शफी को आतंकियों ने नमाज पढ़ते वक्त अपना निशाना बनाया है। जिसके बाद आतंकी फरार हो गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। मौके पर पुलिस और सेना के जवान मौजूद हैं।

पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार को 10 साल की सजा

महू विधानसभा से विधायक रहे अंतर सिंह दरबार को कोर्ट ने होम लोन घोटाले में 10 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने दरबार पर तीन हजार रूपए का फाइन भी लगाया है। अंतर सिंह दरबार के साथ 10 आरोपियों को भी 1-1 साल की सजा सुनाई गई है। महू से कांग्रेस विधायक रह चुके दरबार को 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन वो हार गए थे।

Advertisment

ऑयल शिप पर ड्रोन से हमला

हिंद महासागर में एक ऑयल शिप  पर ड्रोन से हमला हुआ है। ये शिप सऊदी से भारत आ रहा था। घटना की जानकारी के बारे में इंडियन नेवी ने कहा है कि इस शिप में भारतीय भी सवार थे। जहाज इजराइल का है। शिप को सऊदी से कर्नाटक के मंगलुरु आ रहा था। फिलहाल हमले में कोई हताहत की खबर नहीं है।

गूंगा पहलवान लौटाएंगे पद्मश्री अवॉर्ड

WFI  के नए अध्यक्ष संजय चौहान बने हैं। इसके बाद से ही देश एथलीट खिलाड़ियों गुस्सा सामने आ रहा है। पहले जहां साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया तो वहीं अब बजरंग पुनिया के बाद वीरेंद्रे सिंह जिन्हें लोग गूंगा पहलवान के नाम जानते हैं उन्होंने ऐलान किया कि वे अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाएंगे। इस बारे में वीरेंद्र ने एक्स पर एक पोस्ट की है।

1 मिनट 24 सेकेंड में पूरी होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। काशी के पंडितों ने इस मूहूर्त भी तय कर लिया है। बताया गया कि प्राण-प्रतिष्ठा महज 1 मिनट 24 सेकेंड में पूरी होगी। 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से मूल मुहूर्त होगा, जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक चलेगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

MLA Residence: विधायकों को आवास देने में विधानसभा को हो रही टेंशन, 22 बंगलों के लिए 84 माननीय दावेदार

Corona Case: फिर डरा रहा कोरोना, भोपाल में 2 पॉजिटिव और मिले; MP में हुए 6 एक्टिव केस

Weekly Horoscope 25-31 Dec 2023: इस सप्ताह मीन को मिल सकता है प्रमोशन, मेष को मिलेगा धन, चेक करें अपनी राशि

Advertisment

Aaj Ka Shubh Kaal – 24 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष माह की त्रयोदशी तिथि (रविवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल

CG Weather Update: तापमान में लगातार गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

हिंद महासागर अंतर सिंह दरबार virendra singh SSP मोहम्मद शफी SSP Mohammad Shafi ship attack Hind Ramlala's life-consecration MP news indian ocean hindi news antar singh darbar 24 December big news
Advertisment
चैनल से जुड़ें