Advertisment

Top Hindi News Today: RBI दफ्तर में आया धमकी भरा ईमेल, मुंबई में 11 जगह बम रखे हैं, निर्मला सीतारमण और RBI गवर्नर इस्‍तीफा दें

Top Hindi News Today: RBI दफ्तर में आया धमकी भरा ईमेल, मुंबई में 11 जगह बम रखे हैं, निर्मला सीतारमण और RBI गवर्नर इस्‍तीफा दें

author-image
Agnesh Parashar
Top Hindi News Today: RBI दफ्तर में आया धमकी भरा ईमेल, मुंबई में 11 जगह बम रखे हैं, निर्मला सीतारमण और RBI गवर्नर इस्‍तीफा दें

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट 'आज की बड़ी खबरें' में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए आज मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 की बड़ी और महत्‍वपूर्ण खबरें।

Advertisment

7.0 PM

RBI दफ्तर में आया धमकी भरा ईमेल, मुंबई में 11 जगह बम रखे हैं, निर्मला सीतारमण और RBI गवर्नर इस्‍तीफा दें

मुंबई में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दफ्तर में धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इस मैसेज में मुंबई में कुल 11 जगह बम रखे जाने की बात कही। साथ ही RBI के दफ्तर को बम से उड़ाने और निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास से इस्तीफा की मांग की गई है। मैसेज भेजने वाले ने खुद के खिलाफत इंडिया से जुड़े होने का दावा किया है।

5 : PM

मप्र में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

भोपाल। मप्र कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग की गई है। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह ने कहा, प्रदेश कार्यकारिणी को भंग हो गई है। अब नए सिरे से सभी नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा, फिलहाल जिला कार्यकारिणी काम करती रहेंगी, आगामी आदेश तक अध्यक्ष और प्रभारी काम करेंगे।

Advertisment

अंबिकापुर में लगे भूकंप के झटके

अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर 3. तीव्रता मापी गई। 4 महीने पहले भी महसूस किए झटके गए थे।

गुना में भीषण सड़क हादसा

गुना। जिले भीषण सड़क हादसा हुआ है।  राजगढ़ से भिंड जा रही एक कार पर ट्रक पलट गया। जिससे मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया है कि कार में सवार परिवार राजगढ़ से भिंड जा रहा था।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1739535916958421385?s=20

अमित शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर

बीजेपी ने लोकसभा 2024 की तैयारियां शुरु कर दी हैं। आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं। यहां दोनों नेता पार्टी की लोकसभा की तैयारी का जायजा लेंगे।

Advertisment

आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट शुरू होगा। ये मुकाबला सेंचूरियन मैदान पर खेला जाएगा।

मप्र में पहली कैबिनेट की बैठक

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद आज सुबह 11 बजे पहली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) होगी। नए कैबिनेट (Cabinet Meeting) की इस बैठक में मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है।

मोहन कैबिनेट में दिग्गजों को जगह

मोहन यादव की इस नई कैबिनेट (Cabinet Meeting) में कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं। इनमें राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल जैसे बड़े नाम हैं, इन सभी का नाम सीएम पद की दौड़ में भी था। अब माना जा रहा है कि, इन दिग्गजों को प्रमुख महकमे दिए जा सकते हैं।

Advertisment

राजस्थान में युवा मित्र इंटर्नशिप योजना बंद

राजस्थान में बीजेपी सरकार ने कांग्रेस की राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को बंद कर दिया। सीएम भजनलाल की सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए, आगामी 31 दिसंबर के बाद ये योजना बंद होगी। बता दें कि योजना साल 2021-22 में शुरू हुई थी। इस योजना में प्रदेश के युवाओं को सरकारी विभागों में 6 महीने से लेकर 2 साल की इंटर्नशिप कराई जाती थी।

फिर हुई उपराष्ट्रपति की मिमिक्री

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारे का विवाद बढ़ता ही जा रहा है, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री है। बनर्जी ने  कहा, यह एक आर्ट है। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं है।

चीन ने भारत से की ये अपील

चीन ने भारत से अपील है कि चाइनीज कंपनियों के साथ भेदभाव न किया जाए। चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो देश में मनी लॉन्ड्रिंग केस का सामना कर रही है। ED ने कंपनी के सीईओ समेत तीन अधिकारियों को अरेस्ट किया है। चीन ने इनमें से 2 अफसरों को कानूनी मदद देने का फैसला किया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार अपनी कंपनियों के कानूनी हितों की रक्षा करेगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

MP NEWS: मोहन कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- सबको नहीं मिलता मंत्री पद

Cabinet Meeting: मोहन यादव की नए कैबिनेट की पहली बैठक आज, किसे मिलेगा कौन सा विभाग

Aaj Ka Shubh Kaal – 26 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष माह की चतुर्दशी तिथि (मंगलवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल 

Advertisment

MP Weather Update: तापमान में एक से दो डिग्री तक होगी गिरावट, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

MP Cabinet Expansion: मोहन कैबिनेट में सिंधिया कैंप के 3 मंत्री, शिवराज कैबिनेट में थे नौ  

state in-charge Jitendra Bhanwar Singh Kalyan Banerjee Cabinet Meeting jp nadda in bengal Copying of Vice President Congress state executive Case on Vivo Amit Shah Bengal Visit
Advertisment
चैनल से जुड़ें