Advertisment

Top Hindi News Today: एमपी में 10 आईपीएस अफसर के तबादले, निश्चल झरिया एसपी बैतूल, मनीष खत्री एसपी छिंदवाड़ा नियुक्त

Top Hindi News Today: उच्चतम न्यायालय ने एक विरोध प्रदर्शन मामले में CM सिद्धरमैया और अन्य के खिलाफ कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी।

author-image
Bansal news
Top Hindi News Today: एमपी में 10 आईपीएस अफसर के तबादले, निश्चल झरिया एसपी बैतूल, मनीष खत्री एसपी छिंदवाड़ा नियुक्त

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए सोमवार 19 फरवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

Advertisment

    9 : 23 PM

    एमपी में 10 आईपीएस अफसर के तबादले, निश्चल झरिया एसपी बैतूल, मनीष खत्री एसपी छिंदवाड़ा नियुक्त.

भोपाल। संजय सिंह छिंदवाड़ा जिले के नए एसपी होंगे। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। वहीं छिंदवाड़ा एसपी विनायक वर्मा का दिल्ली तबादला किया गया है। उन्हें एसपी सीबीआई बनाया गया है।

Image

IAS स्वतंत्र कुमार सिंह कमिश्नर कमर्शियल टैक्स इंदौर और IAS अनुराग चौधरी मध्य प्रदेश खनिज निगम के एमडी नियुक्त किया गया है।

Advertisment

Image

6 : 22 PM

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में इंटरनल जांच कमेटी का गठन

UP Constable Bharti 2024 : यूपी में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर घमासन छिड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर दावे भी कर रहे हैं। अब खबर है कि इस मामले में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने बड़ा एक्शन लिया है। पेपर लीक की जांच के लिए भर्ती बोर्ड ने इंटरनल जांच कमेटी का गठन किया है।

    5 : 41 PM

    सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

लखनऊ।  समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। अखिलेश ने गाजीपुर माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गोंडा से पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पोती श्रेया वर्मा को टिकट दिया है।

Image

15.15 PM

   सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाई राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

Swami Prasad Maurya: समजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का गठन किया है। मौर्य 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली को संबोधित भी करेंगे। बता दें, कि आज मौर्य ने पार्टी का झंडा लांच किया। नीला, लाल और हरे रंग की पट्‌टी वाले इस झंडे में बीच में RSSP लिखा हुआ है। स्वामी प्रसाद ने 13 फरवरी को सपा के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। 7 दिन बाद ही उन्होंने पार्टी का ऐलान कर दिया। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी RSSP साहेब सिंह धनगर की है। मौर्य ने इसे री-लॉन्च किया है।

Advertisment

15.10PM

   कांग्रेस पार्टी में टूट के डर के बीच भोपाल में बुलाई गई बड़ी बैठक

Congress Meeting: एमपी कांग्रेस में टूट की खबरों को लेकर एकजुटता की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को दी गई है। जितेंद्र सिंह मंगलवार को भोपाल आएंगे। वे विधायकों से वन टु वन चर्चा करेंगे। बैठक सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। बताया जा रहा है कि विधायकों को लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा करने का बोलकर बुलाया गया है।

13.00 PM

   विरोध प्रदर्शन मामले में न्यायालय ने सिद्धरमैया समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोक

Karnataka CM Siddaramaiah Case: उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2022 में कर्नाटक में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और अन्य के खिलाफ कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के उस आदेश पर भी रोक लगा दी जिसमें सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव व कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, राज्य के मंत्रियों एमबी पाटिल और रामलिंगा रेड्डी पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। साथ ही उन्हें छह मार्च को विशेष अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया।

Advertisment

12.00 PM

   मायावती ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात दोहराई

Bahujan Samaj Party: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अफवाहों से सावधान रहने को कहा। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बसपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं कर रही है।

https://twitter.com/Mayawati/status/1759420931876003930

बार-बार घोषणा के बावजूद आये दिन गठबंधन को लेकर अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बसपा के बिना कुछ पार्टियों की यहां सही से दाल नहीं गलने वाली, जबकि बसपा के लिए अपने लोगों का हित सर्वोपरि है।

11.45 AM

   MP के पूर्व सीएम कमलनाथ थोड़ी देर में कर सकते हैं प्रेस कांफ्रेंस

Kamal Nath: MP के पूर्व सीएम कमलनाथ थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस कर सियासी अटकलों पर ब्रेक लगा सकते हैं। जानकारी ये भी निकलकर सामने आ रही है कि आज या कल वे अयोध्या धाम जा सकते हैं।

11.00 AM

   वैदिक मंत्रोच्चार के बीच PM मोदी ने किया कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास

Kalki Dham Temple: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का भूमि पूजन किया। पूजा के दौरान पीएम मोदी के एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरी ओर आचार प्रमोद कृष्णम बैठे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।

10.30 AM

   सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त

Stock Market Update: एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर सूचकांक सेंसेक्स 23.96 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 72,450.60 अंक पर पहुंच गया। भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयरों में एक प्रतिशत का उछाल आया। निफ्टी 32.35 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 22,073.05 अंक पर पहुंच गया।

10.00 AM

   केंद्र का किसानों को 4 फसलों पर MSP का प्रस्ताव

Kisan Andolan: केंद्र सरकार ने किसानों को चार फसलों पर MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य का प्रस्ताव दिया है। किसान संगठनों ने कहा है कि में 2 दिन में इस पर विचार करेंगे। सहमति नहीं हुई तो वे 21 को दिल्ली कूच करेंगे।

9.30 AM

   MP में दो लाख किसान जाएंगे दिल्ली

Kisan Andolan: किसान आंदोलन का असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है। एमपी से करीब दो लाख किसान दिल्ली कूच करेंगे। ये किसान संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 24 फरवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डटे किसानों के साथ शामिल होंगे।

9.00 AM

   मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन आज

Congress Protest in MP CG: कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने के विरोध में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जांच एजेंसियों के विरूद्ध प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों पर होगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस सुबह 11.30 बजे आयकर ऑफिस के सामने प्रदर्शन करेगी।

8.30 AM

   आज से BJP का मेगा ज्वाइनिंग अभियान होगा शुरू

BJP Mega Plan: आज से राष्ट्रीय स्तर पर BJP का मेगा ज्वाइनिंग अभियान शुरू होगा। मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब पूरे देश में BJP का अभियान चलेगा। कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं को BJP ज्वाइन कराया जाएगा। पूर्व CM कमलनाथ को भी इसी अभियान के तहत BJP ज्वाइन कराया जा सकता है।

8.25 AM

   आज मोहन कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Mohan Cabinet: आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में होने जा रही मोहन कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। कैबिनेट में चर्चा के बाद जनता से जुड़े प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। बैठक में करीब दर्जनभर से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद कई मुद्दों पर अंतिम मुहर लग सकती है।

8.20 AM

   कमलनाथ की अटकलों पर आज खत्म हो सकता है सस्पेंस

Kamal Nath: कमलनाथ की अटकलों पर सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। दोपहर में कमलनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। राहुल गांधी ने कमलनाथ और नकुलनाथ से चर्चा की।

8.15 AM

   शरद पवार की याचिका पर SC में सुनवाईआज

Sharad Pawar Petition: चुनाव आयोग ने 6 फरवरी को अजित गुट को असली NCP बताया था, जिसके खिलाफ पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। आज जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी।

7.45 AM

   चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Chandigarh Mayor Election: आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। जो कि CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ से होगी। चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर को आज सुप्रीम कोर्ट में पेश होना होगा।

7.40 AM

    आज UP के अमेठी पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज अमेठी में प्रवेश करेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे। शाम 4 बजे ऐंधी गांव के पास टोल प्लाजा स्थित स्थल पर जनसभा का कार्यक्रम होगा।

7.30 AM

   आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभल में श्री कल्कि धाम का करेंगे शिलान्यास

PM Modi: आज प्रधानमंत्री मोदी ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी। प्रधानमंत्री सुबह साढ़े 10 बजे आधारशिला रखेंगे। वे करीब 7 मिनट तक गर्भगृह में पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर के मॉडल का लोकार्पण कर मंच से जनता को संबोधित करेंगे।

bansal news in hindi Congress meeting SWAMI PRASAD MAURYA aaj ki badi khabar top news of mp chhattisgarh and india in hindi 19 february big hindi news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें