Advertisment

Top News Today: कांग्रेस ने MP में जीतू पटवारी को बनाया PCC चीफ, उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष

Top News Today: संसद सुरक्षा चूक मामले में छठा आरोपी पकड़ाया, टीम इंडियाइतिहास रचते हुए टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

author-image
Preeti Dwivedi
Top News Today: कांग्रेस ने MP में जीतू पटवारी को बनाया PCC चीफ, उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम पर पढ़िए शनिवार 16 दिसंबर, 2023 की हर बड़ी खबरें। आप मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सहित सभी प्रकार की 'पूरे दिन की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पर'..., तो पढ़िए बंसल न्यूज की एक्सक्लूसिव पेशकश "आज की बड़ी खबरें" (Top News Today) और रखिए खुद अपडेट और रहिए सबसे आगे...'

Advertisment

कांग्रेस ने MP में जीतू पटवारी को बनाया PCC चीफ, उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस ने कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंपी है। उमंग सिंघार को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

publive-image

5.05 PM

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी

महाकाल की नगरी उज्जैन से आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। जिसकी शुरूआत पीएम मोदी ने वर्चुअली जुड़कर की है। मध्‍य प्रदेश के अलावा इस यात्रा का शुभारंभ छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में आगाज हुआ है।

Advertisment

उन्होने भाषण देते हुए कहा, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू हो जाती है। इस दौरान उन्‍होने कई हितग्राहियों से संवाद भी किया।

3.50 PM

संसद सुरक्षा चूक मामले में छठा आरोपी पकड़ाया

संसद सुरक्षा मामले में छठा आरोपी पकड़ाया गया है। आपको बता दें इससे पहले 4 आरोपी पकड़ाए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी ललित झा ने 14 दिसंबर को सरेंडर किया था। आज 16 दिसंबर को छठा आरोपी महेश कुमावत भी पकड़ाया गया है। आज उन्हें दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) में पेश किया जाएगा।

02.30 PM

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अंग्रेजों को धूल चटाते हुए टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

Advertisment

भारत (India) की महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ (India vs England) ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 347 रनों से जीत हासिल की है।  अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने लगातार दूसरे दिन गेंदबाजी में कमाल दिखाया जिससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को तीसरे दिन ही रिकॉर्ड 347 रन से करारी शिकस्त देकर इतिहास रचा। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी कल 6 विकेट पर 186 रन पर समाप्त घोषित करके इंग्लैंड के सामने 479 रन का असंभव लक्ष्य रखा। ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (32 रन देकर 4 विकेट) और तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर (23 रन देकर 3 विकेट) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके इंग्लैंड को 131 रन पर ढेर कर दिया।

02.00 PM

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे चाहर 

आने वाले दिनों में दो भारतीय तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे (ind south africa odi series deepak chahar) और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार दीपक चाहर फैमिली मेडिकल इमरजेंसी के चलते वनडे टीम में नहीं खेलेंगे। टीम में उनकी जगह आकाश दीप को शामिल किया गया है।

01.30 PM

भारतीय मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश, नौसेना ने किया विफल

भारतीय नौसेना (indian navy) ने अरब सागर में माल्टा का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज को हाईजैक होने से बचाया। नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को भेजा है जिसके बाद लगातार माल्टा के जहाज की निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं एंटी पाइरेसी पेट्रोल युद्धक जहाज को नौसेना ने माल्टा के जहाज की मदद के लिए भेजा। जहाज की मूवमेंट की निगरानी कर रहा है। फिलहाल यह जहाज सोमालिया के तट की तरफ बढ़ रहा है।

Advertisment

01.20 PM

लोकसभा चुनाव की तैयारी, कांग्रेस शुरु करेगी डोनेट फॉर देश कैंपेन 

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस जहां पर फिर से जोड़ने का प्रयास कर रही है वहीं पर पार्टी अब जल्द ही 18 दिसंबर से एक नए कैंपेन की शुरूआत करने वाली है जिसका नाम डोनेट फॉर देश है और इसके जरिए पार्टी क्राउड फंडिंग मुहिम की शुरुआत करेगी।

01.15 PM

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन को धमकी देने वाला गिरफ्तार

उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata Threat Case) को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आया है। आपको बता दे व्यक्ति ने रतन टाटा को लेकर फोन पर धमकी दी थी। उसने कहा था, रतन टाटा का हाल साइरस मिस्त्री जैसा हो जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को लेकर बताया गया है, कि कॉल करने वाला सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी से परेशान है। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि रतन टाटा को धमकी मिलने के बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी थी।

9.15 AM

खजुराहो में 9वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल आज से

मध्यप्रदेश के खजुराहो में आज 16 दिसंबर से 9वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरु होने जा रहा है। 22 दिसंबर तक चलने वाले इस समारोह में सितारों का जमावड़ा लगेगा। प्रयास प्रोडक्शन के बैनर तले होने वाले इस महोत्सव में श्रीदेवी की फिल्मों का प्रदर्शन होगा।  इस महोत्सव को अभिनेता राजा बुंदेला की कंपनी आठ साल से लगातार करवा रही है।

Advertisment

9.00 AM

PFI के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों पर रेड

दिल्ली। देश भर के चार राज्यों में PFI के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए NIA ने बड़ी छापेमारी (PFI NIA Raid) करते हुए रेड मारी है। MP, झारखंड, बिहार और दिल्ली में रेड मार कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 लाख रुपए, डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए गए है। इनमें से एक आरोपी मध्य प्रदेश के सीधी से गिरफ्तार किया गया है। NIA की तलाशी के दौरान दो पिस्तौल, कारतूस मिले हैं।

8.15 AM

अयोध्या में बनेगी देश की सबसे बड़ी मस्जिद

अयोध्या में राम मंदिर से 25 किमी दूर देश की सबसे बड़ी मस्जिद बनने (indias biggest Mosque in ayodhya) जा रही है। माना जा रहा है कि रमजान के पहले मस्जिद की नींव रखी जाएगी। मस्जिद डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन हाजी अराफात शेख के अनुसार ये देश की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। यहां पढ़ी जाने वाली पहली नमाज को मक्का के इमाम ‘अब्दुल रहमान अल सुदैस’ पढ़ेंगे।

8.00 AM

MP: राघवेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ‌नियुक्त

मध्यप्रदेश में CM मोहन यादव (MP CM Mohan Yadav) ने  पहली प्रशासनिक सर्जरी की है। जहां आधी रात को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बदल दिए गए हैं। पूर्व सीएम के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी (Manish Rastogi) का तबादला कर दिया गया है। जिसके बाद अब अब IAS राघवेंद्र सिंह (IAS Raghvendra Singh) को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

Advertisment

mp-CMO

MP-CMO

आज की बड़ी खबर top news today in hindi top mp hindi news top india hindi news top chhattisgarh hindi news Ratan Tata Threat Case PFI NIA Raid Patiala House court MP news latest news today news in hindi khajuraho international film festival indias biggest Mosque in ayodhya indian navy news India vs England ind south africa odi series deepak chahar Congress Crowd Funding Campaign big hindi news updates 15 december top news in hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें