Advertisment

Top News Today: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी नेता रामकृष्ण कुसमरिया को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया

Top News Today: CG में विष्णुदेव साय ने ली CM पद की शपथ, मोदी, शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद, लोकसभा में दर्शक दीर्घा सेे कूदे दो युवक

author-image
Preeti Dwivedi
Top News Today: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी नेता रामकृष्ण कुसमरिया को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम पर पढ़िए बुधवार 13 दिसंबर, 2023 की हर बड़ी खबरें। आप मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सहित सभी प्रकार की 'पूरे दिन की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पर'..., तो पढ़िए बंसल न्यूज की एक्सक्लूसिव पेशकश "आज की बड़ी खबरें" (Top News Today) और रखिए खुद अपडेट और रहिए सबसे आगे...

Advertisment

मप्र के नए सीएम मोहन यादव ने मंत्रालय में औपचारिक रुप से जिम्मेदारी संभालते हुए प्रदेश में धार्मिक स्थलों  पर लाउड स्पीकर के उपयोग पर से बैन लगाने का निर्देश दिया है। गृह विभाग ने बीजेपी सरकार के नए मुखिया के इस फरमान पर अमल के लिए गृह विभाग ने  प्रदेश के सभी संभागीय कमिश्नर, आईजी पुलिस, कलेक्टर एवं एसपी को आदेश जारी किया है।

4.00 PM

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने ली CM पद की शपथ,अरुण साव-विजय शर्मा बने उप मुख्यमंत्री 

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने हिंदी में पद और गोपनियता की शपथ ली है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सीएम विष्णुदेव साय के साथ अरुण साव और विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी, अमित शाह, नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्‍य राज्यों के सीएम मौजूद रहे।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1734885794966298958

1.20 PM

लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यवाही रोकी

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान में दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में ये कूद पड़े। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही रोक दी गई। दोनों पकड़े गए हैं।

Parliament Security Breach

1.15 PM

दोपहर 3.30 बजे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगे CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार, 13 दिसंबर को दोपहर 2:35 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार वे दोपहर 3.20 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगे। वे‌ शाम 4.00 बजे उज्जैन से रवाना होकर 4. 45 बजे वापस स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। यहां से सीधे वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय पहुंचेंगे और शाम 5.00 बजे अपनी कैबिनेट के सदस्यों और मंत्रालय के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की‌ बैठक लेंगे।

01.00 PM

नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, एक की हालत गंभीर

Advertisment

शपथ ग्रहण से ठीक पहले नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में IED ब्लास्ट किया है। जहां एक ओर इस IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है, वहीं दूसरी ओर एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह की है जहां जवान ऑपरेशन पर निकले थे और इसी बीच वे IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए।

11.30 AM

मध्यप्रदेश के सीएम बने मोहन यादव, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने दिलाई शपथ

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में शामिल हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी शासित राज्यों के सभी सीएम शामिल हुए।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1734817537961914648

8.00 AM

MP-छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह आज

एमपी और छत्तीसगढ़ में आज यानि 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इसके अलावा बीजेपी शासित प्रदेशों के सीएम में इस कार्यक्रम में आएंगे। एमपी के नए सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय शपथ लेंगे।  एमपी में शपथ ग्रहण सुबह 11:30 बजे लाल परेड मैदान में होगा। साथ में दो वरिष्ठ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इनके अलावा आज कोई अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा.मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा।

Advertisment

7.30 AM

महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी दुबई से गिरफ्तार

महादेव सट्टाबाजी ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। दो मुख्य आरोपियों में से एक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह रवि की गिरफ्तारी हुई है। दु​बई पुलिस द्वारा की गई ये कार्रवाई इंटरपोल द्वारा रेड नोटिस के आधार पर की गई है। आपको बता दें रवि उप्पल के खिलाफ छत्तीसगढ़ और मुंबई पुलिस भी जांच कर रही है। सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में ईडी भी जांच में जुटी है।

आज की बड़ी खबर top news today in hindi top mp hindi news top india hindi news top chhattisgarh hindi news New CM Bhajan lal sharma MP Shapath Grahan Samaroh latest news today news in hindi CG shapath grahan samaroh CG Naxal Attack CG CM Vishnu dev sao big hindi news updates 13 december top news in hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें