Advertisment

Top Hindi News Today: MP के मंदिरों में रामकीर्तन, भंडारा कराएंगे कलेक्टर, आदेश जारी, बीजापुर में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

Top Hindi News Today: UP में 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान, श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी घोषित, आदेश जारी

author-image
Preeti Dwivedi
Top Hindi News Today: MP के मंदिरों में रामकीर्तन, भंडारा कराएंगे कलेक्टर, आदेश जारी, बीजापुर में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट 'आज की बड़ी खबरें' में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए आज शुक्रवार 12 जनवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

Advertisment

MP के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। मप्र के मुख्य सचिव राघवेंद्र सिंह को अतिरिक्त प्रभार मिला है। उन्हें औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले यह पर संजय कुमार शुक्ला के पास था।

Image
8 : 15 PM

MP के मंदिरों में रामकीर्तन, भंडारा कराएंगे कलेक्टर

भोपाल। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होना है। इस दिन मप्र 16 जनवरी से 22 जनवरी तक कीर्तन-भंडारे के आयोजन किए जाएंगे। इसका आदेश शुक्रवार शाम को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग ने जारी किया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1745820881279217755?s=20

आदेश में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। पूरे प्रदेश में समस्त मंदिरों में दीप प्रज्वलित कराए जाएंगे। हर घर में दीप उत्सव के लिए आमजन को जागृत किया जाएगा।

Advertisment

बीजापुर में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

बीजापुर। जिले में एक बार फिर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम ढेर हो गई. मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य डेली यूज की सामग्री बरामद की गई है। यह मुठभेढ़ गंगालूर क्षेत्र के पुसनार जंगल हुई है।

नक्सली वारदातः वोटिंग से एक दिन पहले बस्तर में 6 IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद – News18 हिंदी

पुसनार के जंगल में गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोड़ियम एवं अन्य 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना सुरक्षा बल को मिली थी. इस पर डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर एवं केरिपु 85 की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी. इस दौरान आज दोपहर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.

6 : 34 PM

मंत्री प्रहलाद पटेल ने ओएसडी को वापस लौटाया

भोपाल। मप्र सरकार में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने ओएसडी को वापस लौटा दिया है। श्रम पदाधिकारी धर्मदीप भगत को मंत्री पटेल ओएसडी बनाया गया था। धर्मदीप भगत के खिलाफ पहले से लोकायुक्त जांचें चल रही हैं।

Advertisment

https://twitter.com/prahladspatel/status/1745715070007681176

मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा श्रम मंत्रालय भोपाल ने जिन महानुभाव को मेरे साथ अस्थायी तौर पर अटैच किया था उन पर लोकायुक्त जाँच के समाचार के बाद यह पुनः अस्थायी व्यवस्था की गई है।लेकिन मेरा स्पष्ट मत है कि विभाग के प्रमुख ज़िम्मेदारी लेकर स्क्रीनिंग करें ताकि स्थायी या अस्थायी व्यवस्था पूर्णतः निर्दोष रहे।

5: 35 PM

श्रद्धालुओं से भरी कार शिप्रा नदी में गिरी

उज्जैन। मंगलनाथ मन्दिर के पास शिप्रा नदी के ऊपर बनी पुलिया से श्रद्धालुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। कार में सवार लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। मन्दिर के पास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी सूचना है।

4.10 PM

आईएएस भागवत जायसवाल विशेष सहायक बनाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष सहायक की नियुक्ति की गई है। आईएएस भागवत जायसवाल विशेष सहायक बनाए गए। आईएएस भागवत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

Advertisment

Image
4.00 PM

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चलते यूपी में सार्वजनिक अवकाश घोषित

यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी होने वाली श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा कर दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अयोध्या में श्रीरामलला के विराजने के चिरप्रतीक्षित अवसर पर जनभावनाओं का गहरा जुड़ाव है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1745756968353140871?s=20

भव्य-दिव्य मंदिर में भगवान के विराजने के इस अवसर पर दिन में लोग देव मंदिरों में भजन-कीर्तन करेंगे और सायंकाल 'श्रीरामज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे। विपुल आस्था, आह्लाद और आनंद के इस ऐतिहासिक अवसर पर शिक्षण संस्थाओं और शासकीय कार्यालयों सहित पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रखा जाए। साथ ही मदिरा आदि की दुकानें बंद रहें।

Advertisment

3.30 PM

सेंसेक्स 72,720, निफ्टी 21,928 के ऑल टाइम हाई पर

Share Market Record: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में आज शुक्रवार को शेयर बाजार ने ऑलटाइम हाई बनाया। जिसमें कारोबार के दौरान सेंसेक्स 72,720 और निफ्टी 21,928 के स्तर तक पहुंच गया। अभी सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा चढ़कर ऑलटाइम हाई के करीब ही कारोबार कर रहा है। इसमें IT सेक्टर में जोरदार खरीदारी से बाजार में ये तेजी आई है। निफ्टी IT इंडेक्स 5% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

एमपी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान
MP News: एमपी की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम (National Youth Day 2024) पर सीएम मोहन यादव ने खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया है। अर्जुन अवार्डी प्राची यादव को एक करोड़ 50 लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया गया है। तो वहीं एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर सुदीप्ति हजेला एक करोड़ की राशि से सम्मानित हुई हैं।

2.45 PM
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ जबलपुर में केस दर्ज, भगवान राम का अपमान करने का आरोप, नेटफ्लिक्स से हटाई गई मूवी

Advertisment
Annapoorani Controversy: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur News) में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उन पर तमिल फिल्म अन्नपूर्णी में भगवान राम का अपमान करने का आरोप है। FIR में फिल्म के निर्देशक, निर्माता और नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आपको बता दें इसके बाद अब इस फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया है।

2.20 PM
आंध्र प्रदेश में 'अदुदम आंध्र' टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ियों में झड़प
Andhra Pradesh Nandyal News: आंध्र प्रदेश। नंद्याल में 'अदुदम आंध्र' टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान कबड्डी खिलाड़ियों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। नंदीकोटकुर एमपीडीओ शोभारानी के अनुसार 'अदुदाम आंध्र' कार्यक्रम के दौरान, चेतन कोटा और नागातौर के बीच एक कबड्डी मैच हुआ। जिसमें नागातौर की पांच अंकों से हार हुई। हालांकि, मैच के बाद तनाव बढ़ गया, जिससे दोनों के बीच व्यक्तिगत झड़पें हुईं।"

https://twitter.com/ANI/status/1745716721959448957

2.00 PM
पखांजूर में BJP नेता असीम राय हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपी कांग्रेस नेता-पार्षद सहित 12 आरोपी अरेस्ट, 3 बजे पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के पखांजूर में हुए बीजेपी नेता असीम राय हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें पुलिस ने कांग्रेस पार्षद विकास पाल, कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने सुपारी देकर बीजेपी नेता असीम राय की हत्या कराई थी। जबकि इसमें शुटर विकास तालुकदार फरार बताया जा रहा है। इस मामले में SIT मामले की जांच कर रही थी। इसे लेकर आज दोपहर 3 बजे पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस भी बुलाई है।

01.50 PM
स्टार्टअप में भारत तीसरे नंबर पर है: पीएम मोदी
National Youth Day 2024: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के लिए अमृतकाल सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप में भारत तीसरे नंबर पर है। भारत के युवा हर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। युवाओं देश की नई ऊंचाई पर ले जाना है।

https://twitter.com/ANI/status/1745724482768314407

01.30 PM
मुकेश अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर कारोबारी
India's Richest Businessman Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 2.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹23 हजार करोड़) बढ़कर 101.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹8.46 लाख करोड़) हो गई है। अंबानी जून 2022 के बाद पहली बार 100 बिलियन डॉलर कल्ब में भी शामिल हो गए हैं। आपको बता दें बीते सप्ताह अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी अंबानी को पीछे छोड़कर सबसे अमीर आदमी बने थे।

11.30 AM
नासिक में पीएम मोदी को रोड शो शुरु, नासिक के पंचवटी से 11 दिनी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत

— ANI (@ANI) January 12, 2024

MP में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने की तैयारी
भोपाल। MP DA Hike News: MP में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जहां उनका 4 प्रतिशत DA बढ़ाया जाएगा। तो वहीं इसमें संविदाकर्मियों को भी शामिल किया जा सकता है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1745674471997104314

10.00 AM
पीएम मोदी आज नासिक के पंचवटी से 11 दिनी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की करेंगे शुरुआत
Ayodha Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले शुक्रवार को ऑडियो मैसेज के माध्यम से बताया कि वे आज यानि शुक्रवार से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं।

11 दिन बाद यानी 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। उन्होंने कहा कि मैं भावना को शब्दों में बांध नहीं पा रहा हूं। कई पीढ़ियों का सपना साकार हो रहा है। मैं 11 दिन के अनुष्ठान का काम नासिक के पंचवटी से शुरू कर रहा हूं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1745652236393558482

9.20 AM
भोपाल। Swami Vivekanank Jayanti 2024: स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती आज भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जहां पर सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम साघ्वी प्रज्ञा भी शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई।

Swami-vivekanand-jayanti-2024
9.10 AM
22 जनवरी को सरयु घाट पर होगा भव्य दीपोत्सव, देख सकेंगे लाइव प्रसारण
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज हो गई हैं। इसके लिए 22 जनवरी को सरयु घाट पर भव्य दीपोत्सव के साथ-साथ भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस आयोजन का जगह-जगह लाइव प्रसारण भी ​होगा। इसके लिए 250 पुलिस गाइड को भी तैनात किया जाएगा।

9.00 AM
सतना में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिरे मजदूर की मौत

Satna News: सतना में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिरे मजदूर की मौत हो गई। वह 22 फीट गहराई में मलबे में दबा हुआ था। करीब 6 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में हुआ था। मजदूर का नाम खिलाड़ी कुशवाहा था। वह एन विराट नाम की कंपनी का कर्मचारी था। खिलाड़ी के गड्ढे में गिरने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम पहुंच गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूर को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। पूरी घटना कोलगवां थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने संविदाकार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

8.40 AM
दिल्ली में आज भी गिरेगा पारा, दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें लेट

Weather Update: दिल्ली में आज फिर से न्यूनतम तापमान में गिरने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही ठंडी हवाएं देश की राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर भारत को प्रभावित कर रही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1745637395649966542

घने कोहरे से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

12 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

— ANI (@ANI) January 12, 2024

8.35 AM 
पश्चिम बंगाल में मंत्री और TMC नेता सुजीत बोस के ठिकानों पर ED ने रेड

ED Raid in Bengal: पश्चिम बंगाल में मंत्री व TMC नेता सुजीत बोस के ठिकानों पर ED ने रेड की है। इसके लिए जांच एजेंसी की टीम आज शुक्रवार की सुबह कोलकाता में सुजीत बोस के घर पहुंची। जहां टीम द्वारा उनके घर की छानबीन की जा रही है। हालांकि, ED ने किस मामले में यह कार्रवाई की है, इसे लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं है।

https://twitter.com/ANI/status/1745639408718823510

8.30 AM
एमपी में मिल सकती है ठंड से राहत, 16 जनवरी के बाद गिरेगा पारा
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पड़ रही कड़ाके ठंड से अब राहत मिलेगी। अगले एक सप्ताह तक अब ठंडी से राहत के साथ—साथ बारिश और ओले गिरने का भी अनुमान नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिम विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से कड़ाके ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि दिन ठंडे रहेंगे। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत करीब आधे प्रदेश में कोहरा रहा।

7.30 AM
Atal Setu: भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल बनकर तैयार हो चुका है। मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले देश के सबसे बड़े समुद्री पुल का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इस ब्रिज के बनने के बाद 22 किलोमीटर लंबे पुल से दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में अब महज 20 मिनट समय लगेगा।

Atal Setu

weather update top news Swami Vivekanank Jayanti 2024 Share Market Record Satna News mp weather update MP DA Hike News jabalpur news India's Richest Businessman Mukesh Ambani ED Raid in Bengal desh news Delhi Weather Update CG Crime News BIG NEWS​ Bansal News Atal Setu Annapoorani Controversy Andhra Pradesh Nandyal News aak lo badi khabar 12 jan big news #ayodhya ram mandir
Advertisment
चैनल से जुड़ें