Advertisment

Top Hindi News Today: पीएम बोले- अगले 25 साल में भारत को विकसित देश बनाने का सपना पूरा करना है, MP के मंडला में खुलेगा आयुर्वेदिक कॉलेज

Top Hindi News Today: MP के मंडला में खुलेगा आयुर्वेदिक कॉलेज, CM मोहन यादव ने की घोषणा, लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू होगा CAA, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा एलान, PF खाता धारकों के लिए खुशखबरी, EPFO ने ब्याज दर 0.10% बढ़ाई

author-image
Preeti Dwivedi
Top Hindi News Today: पीएम बोले- अगले 25 साल में भारत को विकसित देश बनाने का सपना पूरा करना है, MP के मंडला में खुलेगा आयुर्वेदिक कॉलेज

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए  शनिवार  10 फरवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

Advertisment

    7: 09 PM

   असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के छोला थाना के सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह दांगी को लोकायुक्त पुलिस ने 10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। संतोष सिंह ने मामले के निपटारे के लिए 50 हजार रिश्वत मांगी थी। फरियादी ने लोकायुक्त एसपी भोपाल से 8 फरवरी को संतोष सिंह दांगी के खिलाफ शिकायत की थी।

Image

    5 : 39 PM

   पीएम बोले- अगले 25 साल में भारत को विकसित देश बनाने का सपना पूरा करना है

दिल्ली।  प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि आज देश में यह जज्बा पैदा हुआ है कि अगले 25 वर्ष में भारत एक विकसित देश बनाने का सपना पूरा करना है। उन्होंने 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र के अंतिम दिन सदन में यह भी कहा कि अगली लोकसभा में कामकाज की 100 प्रतिशत उत्पादकता का संकल्प लेना चाहिए।

Advertisment

प्रधानमंत्री ने 17वीं लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, महिला आरक्षण कानून बनाने, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने, नए आपराधिक कानूनों समेत कई विधेयकों के पारित होने का उल्लेख किया।

Image

मोदी ने कहा, ‘‘सदन ने अनुच्छेद 370 हटाया जिससे संविधान का पूर्ण रूप से प्रकटीकरण हुआ...संविधान निर्माताओं की आत्मा हमें जरूर आशीर्वाद दे रही होगी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस कार्यकाल में परिवर्तनकारी सुधार हुए, 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव इनमें नजर आती है।

3.45 PM

   मंडला में खुलेगा आयुर्वेदिक कॉलेज

सीएम मोहन यादव ने मंडला दौरे के दौरान आज बड़ी घोषणाएं की हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज खोला जाएगा। 134 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों में आदिवासी बालक-बालिकाओं के लिए छात्रावास, नवीन आईटीआई सहित कई घोषणाएं कीं। जिससे भविष्य में रोजगार के द्वार खुलेंगे।

Advertisment

2.20 PM

   अमित शाह का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA

Amit Shah on CAA Before Loksabha: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले पूरे देश में CAA लागू होगा। इस पर 'कोई कन्फ्यूजन ही नहीं' है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम भाइयों को CAA को लेकर गुमराह किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है। CAA नागरिकता देना का कानून है। चुनाव से पहले CAA की अधिसूचना जारी होगी।

12.20 PM

  PF खाता धारकों के लिए खुशखबरी, EPFO ने ब्याज दर 0.10% बढ़ाई

PF Interest Rate Hike: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) के करीब 6 करोड़ से भी अधिक पीएफ (PF) खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल आज शनिवार को हुई सीबीटी की बैठक में पीएम काउंट पर दिए जाने वाले ब्याज में 0.10 फीसदी (PF Rate Rise) की बढ़ोतरी की गई है।

12.00 AM

   एमपी के कटनी में ट्रक से करोड़ों की कीमत का 10 क्विंटल गांजा जब्त

Katni News: एमपी के कटनी में ट्रक से 10 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। जिसके कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्याज से भरे ट्रक में गांजा बरामद किया गया है। छत्तीसगढ़ से कटनी की ओर ट्रक जा रहा था। इंदौर की 5 सदस्यीय टीम, बड़वाड़ा टीम और NCB ने ये कार्रवाई की है।

Advertisment

11.45 AM

   सीने में दर्द की शिकायत के बाद मिथुन दा अस्पताल में भर्ती

Mithun Chakraborty Hospitalized: एक्टर-पॉलिटिशयन मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द के चलते कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं। आज शनिवार सुबह उन्हें सीने में अचानक दर्द उठा। थोड़ी बेचैनी महसूस होने पर तबीयत बिगड़ने से पहले उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।

11.00 AM

भोपाल में सीएम मोहन यादव ने की दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की

भोपाल में बीजेपी के दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम के तहज आज सीएम मोहन यादव ने लालघाटी के पास ओवर ब्रिज पर कमल बनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

10.15 AM

  समय से पहले खत्म हो सकती है राहुल की यात्रा, 10 दिन घटाया समय

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय 10 दिन घटाया गया है। जानकारी की अनुसार 20 मार्च को खत्म होने वाली यात्रा अब 10 मार्च को खत्म होगी। यूपी में भी राहुल गांधी की यात्रा का समय घटा है। 11 दिन की जगह अब 6 दिन यूपी में रहेगी। चुनावी तैयारियों के चलते यात्रा का समय घटाया जाएगा है।

09.30 AM

   MP के पूर्व CM कमलनाथ ने बेटे नकुलनाथ के लिए सोनिया गांधी से मांगा लोकसभा टिकट

लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलकर बेटे नकुलनाथ के​ लिए लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा है। चुनाव से पहले दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को कमलनाथ कांग्रेस विधायकों को डिनर देंगे।

09.15 AM

   संसद में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव आज

संसद में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव आज आ सकता है। बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सांसदों को विप जारी किया। जिसमें कहा गया कि शनिवार को चर्चा और पारित करने के लिए पेश किए जाने वाले कुछ 'बहुत महत्वपूर्ण' विधायी कार्यों के कारण संसद में उनकी उपस्थिति जरूरी है।

9.10 AM

MP में नई शिक्षा नीति के तहत राष्ट्र नायकों के नाम पर तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति

MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र नायकों के नाम पर प्रदेश में तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।

MP New Education

MP-New-Education-policy-adesh

9.00 AM

   हरदा ब्लास्ट हादसे में 13 वीं मौत, 8 साल के मासून के इलाज के दौरान तोड़ा दम

Harda Blast: मंगलवार को हरदा में हुए पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। पिता को बचाने वक्त घायल हुए मासूम की भोपाल एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मासूम की उम्र 8 साल बताई जा रही है। ब्लास्ट के बाद बच्चे पर पत्थर उछले थे। नर्मदापुरम अस्पताल से उसे एम्स में रेफर किया गया था।

8.15 AM

   मंडला में बड़ा सड़क हादसा, कार सवार 4 की मौत

Mandla Road Accident: मंडला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां कार सवार 4 की मौत हो गई हे। जानकारी के अनुसार धान के ट्रक से कार टकराई है। पूरा घटना NH-30 के पास बिछिया थाना क्षेत्र के औरई गांव की है। जानकारी अनुसार बोलेरो कार सीधे ट्रक पा जा घुसी। बाकी अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

8.10 AM

 राजधानी में आज मेंटेनेंस कार्य के चलते होगी बिजली कटौती

Bhopal Power Cut News: भोपाल में आज यानी 10 फरवरी को 40 से ज्यादा इलाकों में 3 से 7 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। इसके चलते कई काम प्रवाभित होंगे। बिजली विभाग ने राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है।

8.00 AM

   दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला आज से

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2024 (New Delhi World Book Fair 2024) शुरु होने जा रहा है। जो 18 फरवरी तक चलेगा। मेले में रोजाना 25 से 30 हजार दर्शक मेले में पहुंचेंगे।  इस आयोजन में कई पब्लिकेशन हिस्सा ले रहे हैं जिसमें योगा पब्लिकेशन ट्रस्ट (YPT) भी शामिल है. वाईपीटी प्रकाशन प्राचीन ज्ञान को आधुनिक जीवन से जोड़ते हुए योग और आध्यात्मिकता पर किताबें प्रकाशित करता है।

top hindi news today katni news loksabha chunav Harda blast mp newsm mp breaking news. today mp news PF Interest Rate Hike PF Rate Rise
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें