/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/web-breaking-thumb-3-4.jpg)
Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट 'आज की बड़ी खबरें' में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए आज सोमवार, 1 जनवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।
पुलिस सुरक्षा में हुई 10 लाख लीटर पेट्रोल-डीज़ल सप्लाई
भोपाल। में 10 लाख लीटर पेट्रोल डीज़ल की सप्लाई कंपनियों के टैंकरों से पुलिस सुरक्षा में कराई गई है। जो रात में भी जारी रहेगी। जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि कृपया अनावश्यक ख़रीदी और पैनिक ना करें।
मप्र में 12IAS अधिकारियों का प्रमोशन,
भोपाल। मप्र के 12 आईएएस अफसरों का प्रमोशन किया गया है। सोमवार शाम को इसके आदेश भी जारी हो गए। इसमें 12 अपर सचिव स्तर के आईएएस अफसरों को सचिव और संभाग आयुक्त के पदों पर पदोन्नत किया गया है। इनके नवीन पदस्थापना के आदेश प्रमोशन के आधार पर जारी होंगे।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2024/01/01/whatsapp-image-2024-01-01-at-110545-pm_1704130614.jpeg)
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2024/01/01/whatsapp-image-2024-01-01-at-110545-pm-1_1704130626.jpeg)
गुना में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 4 घालय
गुना। जिले के राघोगढ़ में सोमवार रात 8 बजे के करीब दो बाइक की जोरदार भिड़त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी देते हुए राघौगढ़ टीआई ने बताया कि सोमवार की रात 8 बजे दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई, जिससे 3 लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
9: 35 PM
संजीव कुमार सिन्हा गुना के नए एसपी
गुना। जिले में बीते 27 दिसंबर को हुए बस हादसे के बाद मोहन सरकार ने जिले के एसपी और कलेक्टर को हटाया दिया था। अब गुना में संजीव कुमार सिन्हा को एपसी बनाया है।
बता दें इस भीषण हादसे में 13 लोगों ने जान गवाई थी। सीएम मोहन यादव खुद पीड़त परिवारों से मिलने गुना गए थे।
MP में जरूरत के अनुसार होगा संभाग और जिलों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण- सीएम यादव
खरगोन। MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक की है। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सीएम ने प्रदेश में जरूरत के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण करने के लिए कमेटी बनाने के लिए निर्देश दिए हैं।
05.45 AM
केंद्र सरकार ने गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया
Goldy Brar Declared As Terrorist: केंद्र सरकार ने गोल्डी बराड़ को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया है। केंद्र सरकार ने आज 1 जनवरी सोमवार को गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि गोल्डी बरार प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है।
गृह मंत्रालय के अनुसार गोल्डी बराड़ को सीमा पार स्थित आतंकवादी एजेंसियों का समर्थन मिलता है। वह कई हत्याओं में शामिल रहा है। नोटिस में कहा गया कि बरार राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने में शामिल था।
05.30 AM
नए साल के पहले दिन शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड
नए साल के पहले दिन यानि आज 1 जनवरी 2024 को शेयर बाजार ने नया ऑलटाइम हाई बनाया। सेंसेक्स 72,561 और निफ्टी 21,834 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि ये अलग बात है कि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली। जिसमें सेंसेक्स 31 अंक की बढ़त के साथ 72,271 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 10 अंक की बढ़त रही, यह 21,741 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली है।
04.10 AM
जगन्नाथ मंदिर में आज से फटी जींस, स्कर्ट, निकर पहनने पर रोक, ऐसे कपड़ों में नहीं मिलेगा प्रवेश
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने 12वीं सदी के इस धार्मिक स्थल में निकर, फटी जींस, स्कर्ट और बिना आस्तीन वाले कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश करने पर रोक लगा दी और उनके लिए ‘ड्रेस कोड’ अनिवार्य कर दिया है। उसने नव वर्ष से मंदिर परिसर में गुटखा और पान खाने तथा प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर भी पूर्ण रोक लगा दी है।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए ‘‘शालीन वस्त्र’’ पहनने होंगे। हाफ पैंट, निकर, फटी हुई जींस, स्कर्ट और बिना आस्तीन के कपड़े पहनने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस नियम के लागू होने से 2024 के पहले दिन मंदिर आ रहे पुरुष श्रद्धालुओं को धोती और तौलिया पहने हुए देखा गया और महिलाएं साड़ी या सलवार कमीज में नजर आईं।
एसजेटीए ने पहले इस संबंध में एक आदेश जारी किया था और पुलिस से इन पाबंदियों को लागू करने के लिए कहा था। अधिकारी ने बताया कि मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में गुटखा और पान खाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
2.09 AM
22 जनवरी को दोपहर 12: 20 मिनट पर होगी प्राण-प्रतिष्ठा की रस्म
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की रस्म आगामी 22 जनवरी को दोपहर 12: 20 मिनट पर होगी। राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''प्राण-प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी।''
उन्होंने कहा, ''प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आरती करो, पास-पड़ोस के बाजारों में, मुहल्लों में भगवान का प्रसाद वितरण करो और सायंकाल सूर्यास्त के पश्चात दीपक जलाओ। ऐसा ही निवेदन आग्रह प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) जी ने अयोध्या से सारे संसार का आह्वान करते हुए किया है।
2.00 AM
जापान में तेज भूकंप, सुनामी को लेकर अलर्ट
Earthquake in Japan: जापान एक बार फिर भीषण भूकंप से धरती हिली है। जिससे भूकंप प्रभावित प्रांत में समुद्र का जलस्तर डेंजर लेवल पर पहुंच गया है। जिसके बाद अब प्रशासन ने लोगों से घर खाली करने का अनुरोध तक कर दिया गया है। आपको बता दें कि जापान में इस बार 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है।
1.30 AM
उज्जैन में पत्नी ने पति और जेठ को मारी गोली
Ujjain Crime News in Hindi: उज्जैन में पत्नी ने पति और जेठ को गोली मार दी है। जिसके बाद पति की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं जेठ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पूरा मामला उज्जैन (Ujjain Crime News in Hindi) के इंगोरिया थाना क्षेत्र (Ingoriya police station) का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
1.00 am
आज से मतदाता वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे अपना नाम
Loksabha Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी से फोटो वाले वोटर लिस्ट अपडेट करने की जानकारी दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं,
मतदाता 1 जनवरी से 22 जनवरी 2024 के बीच अपने नाम जुड़वाने से लेकर पता और अन्य जानकारी अपडेट करवा सकतें हैं.
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1741700536469016758
11.00 AM
नए साल में LPG सिलेंडर के दाम घटे, इतने रुपए हुआ सस्ता
दिल्ली। नए साल में तेल कं​पनियों ने व्यापारियों को थोड़ी राहत देते हुए कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गईं हैं। 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1.50 रुपए से लेकर 4.50 रुपए तक कटौती की गई है।
10.30 AM
श्रीराम मंदिर और CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी!
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके पहले यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ और श्रीराम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल किया गया है। जानकारी के अनुसार ये धमकी भरा ये ई-मेल भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया है। इसमें उनको भी जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी स्वयं को आईएसआई से जुड़ा हुआ बताया है।
https://twitter.com/ANI/status/1741666204916531584
9.10 AM
श्रीहरिकोटा से XPoSat लॉन्च
इसरो ने आज 1 जनवरी को अपने तय समय अनुसार एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को लॉन्च कर दिया है। ये मिशन न्यूट्रॉन स्टार्स की स्टडी करेगा। आपको बता दें कि ये इसरो का तीसरा स्पेस ऑब्जर्वेटरी मिशन है, इसके पहले आदित्य L1 और एस्ट्रोसैट को भेजा जा चुका है। इसे PSLV रॉकेट से पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा।
9.00 AM
घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
नए साल के पहले दिन देश के अधिकतर राज्यों में घने कोहरे की चादर बिछी है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में इसका असर रेल यातायात पर पड़ा है। उत्तर भारत के कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। घने कोहरे के चलते दिल्ली में 21 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। तो वहीं एमपी में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। यहां पर दिल्ली तरफ से आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 57 में से 48 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से हैं। जिसमें से 35 ट्रेनों में करीब 12 से 15 घंटे की देरी हो रही है। इसमें शताब्दी सहित राजधानी एक्सप्रेस को री-शेड्यूल्ड किया गया है।
7.45 AM
पीएम मोदी ने दी नए साल की शुभकामनाएं, पोस्ट में लिखा- सभी को 2024 की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि- सभी को 2024 की शुभकामनाएं, यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए।
https://twitter.com/narendramodi/status/1741637057951498388?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1741637057951498388%7Ctwgr%5E03c0fa99ebd9839b39d4926ba65b91a66bb78f8d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fhappy-new-year-2024-live-updates-new-year-celebration-photos-videos-wishes-india-world-welcomes-1-january-2573969
7.30 AM
देश में न्यू ईयर का ग्रेंड वेलकम, पब-बार हाउसफुल रहे, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आज 1 जनवरी 2024 है और नए साल का आगाज हो चुका है। जम्मू कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक न्यू ईयर का ग्रेंड वेलकम किया गया। बड़े शहरों में पब-बार हाउसफुल रहे तो सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। ये तस्वीरें ओडिशा के पुरी समुद्र तट से सामने आई है। जहां साल 2024 का पहला सूर्योदय देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
https://twitter.com/ANI/status/1741629507755487334
वहीं मुंबई के श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में भी नए साल के मौके पर भव्य आरती हुई। यहां आज सुबह 2024 की पहली काकड़ आरती की गई।
https://twitter.com/ANI/status/1741619144406270020?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1741619144406270020%7Ctwgr%5E03c0fa99ebd9839b39d4926ba65b91a66bb78f8d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fhappy-new-year-2024-live-updates-new-year-celebration-photos-videos-wishes-india-world-welcomes-1-january-2573969
देश के कई शहरों में नए साल का जमकर जश्न मनाया गया। तस्वीरें मनाली की है, जहां नए साल के जश्न में लोग डूबे नजर आए।
https://twitter.com/PTI_News/status/1741462383824965871
7.20 AM
आज होगी XPoSat मिशन की लॉन्चिंग, सुबह 9.10 बजे श्रीहरिकोटा से इसरो करेगा लॉन्च
इसरो आज यानी 1 जनवीर को एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को लॉन्च करेगा। ये मिशन न्यूट्रॉन स्टार्स की स्टडी करेगा। आपको बता दें कि ये इसरो का तीसरा स्पेस ऑब्जर्वेटरी मिशन है, इसके पहले आदित्य L1 और एस्ट्रोसैट को भेजा जा चुका है। इसे PSLV रॉकेट से पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा।
https://twitter.com/ISROSight/status/1741492823508267025
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें