Advertisment

Top Hindi News Today: राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के ट्रांसफर, एडिशनल CEO बने सचिन भूतड़ा, फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने Paytm पेमेंट्स बैंक पर लगाया 5.49 करोड़ का जुर्माना

Top Hindi News Today: मोदी ने हुगली में 7200 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-उद्घाटन, कानपुर की तंबाकू कंपनी पर IT की रेड

author-image
Bansal news
Top Hindi News Today: राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के ट्रांसफर, एडिशनल CEO बने सचिन भूतड़ा, फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने Paytm पेमेंट्स बैंक पर लगाया 5.49 करोड़ का जुर्माना

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए  शुक्रवार 1 मार्च 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

Advertisment

9.35 PM

   राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के ट्रांसफर

Transfer of State Administrative Service Officers: छत्‍तीसगढ़ में सामान्‍य प्रशासन विभाग ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार एनआरडीए के एडिशनल CEO सचिन भूतड़ा को बनाया गया है। इसके साथ ही कई जिले के संयुक्‍त कलेक्‍टर, डिप्‍टी कलेक्‍टर और अपर कलेक्‍टर के तबादले भी किए गए हैं।

publive-image

8.00 PM

   Paytm पेमेंट्स बैंक पर लगाया 5.49 करोड़ का जुर्माना

Fine on Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक को एक औश्र बड़ा झटका लगा है। पेटीएम पर वित्‍त मंत्रालय की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने कार्रवई की है। पेटीएम पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए 5.49 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। एफआईयू ने मामले में पाया है कि कई संस्‍थाओं ने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट्स का इस्‍तेमाल किया।

7.00 PM

   हिंदुत्‍व और देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्‍पणी की, 12 पर FIR

Indecent Comment on Hindutva: छत्‍तीसगढ़ के जशपुर में 27 फरवरी को भारत मुक्ति मोर्चा, राष्‍ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा और राष्‍ट्रीय एकता परिषद ने संयुक्‍त जागृति सभा का आयोजन किया। इस दौरान मंच से हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्‍पणी की गई। इसके अलावा वक्‍ताओं ने हिंदुत्‍व और ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल किया। इसकी शिकायत चराईडांड निवासी विश्‍व हिंदू परिषद के जिलाध्‍यक्ष करनैल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर कुनकुरी थाना में 12 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

Advertisment

publive-image

4.00 PM

   मोदी ने हुगली में 7200 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-उद्घाटन

PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हुगली के आरामबाग में सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने 7200 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन-लोकार्पण किया। मोदी ने कहा कि बीते 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये दिखाता है कि हमारी सरकार की दिशा, नीतियां, निर्णय सही है। इसका मूल कारण है कि हमारी नीयत सही है।

3.30 PM

कानपुर की तंबाकू कंपनी पर IT की रेड, 50 करोड़ की कारें और कैश बरामद 

Kanpur IT Raid: कानपुर में  तंबाकू कंपनी पर IT ने छापेमारी की कार्यवाही की है. जानकारी के मुताबिक यह कार्यवाही नयागंज स्थित बंशीधर एक्सपोर्ट और बंशीधर तंबाकू कंपनी पर की गई है.फिलहाल आयकर विभाग कंपनी के यहां लगातार तलाशी कर रहें हैं. विभाग ने अब तक 50 करोड़ की कारें, बेहिसाब कैश बरामद किया है.

2.50 PM

   कर्नाटक के बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट, 9 घायल

कर्नाटक के बेंगलुरु के रामेश्वर कैफे में विस्फोट होने से 9 लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट इतना भयंकर हुआ है इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Advertisment

13.45 PM

   BJP ने स्टालिन को चीनी भाषा में बर्थडे विश किया

Controversy on China Flag: तमिलनाडु में भाजपा ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को चाइनीज भाषा में बर्थडे विश किया। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्टालिन की एक पोस्टर शेयर की। इसके कैप्शन में लिखा- भाजपा की ओर से CM स्टालिन को उनकी पसंदीदा भाषा में जन्मदिन की शुभकामनाएं।

दरअसल, बुधवार (28 फरवरी) को PM नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में ISRO के दूसरे रॉकेट लॉन्च पैड की नींव रखी थी। इसी दिन राज्य की DMK सरकार के पशुपालन मंत्री अनिता राधाकृष्णन ने स्थानीय अखबारों में एक ऐड जारी किया। इसमें रॉकेट पर भारत की जगह चीन का झंडा लगा था।

13.30 PM

    कांग्रेस के सीनियर लीडर अज़ीज कुरैशी का इंतेकाल

Aziz Qureshi Death: कांग्रेस के सीनियर लीडर अज़ीज़ कुरैशी का इंतेकाल हो गया है. उन्होंने आखिरी सांस 83 साल की उम्र में ली है. वह उत्तर प्रदेश और मिज़ोरम के राज्यपाल रह चुके हैं. उनकी इस मौत से सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है.

Advertisment

13.15 PM

   1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते  में पहुंची 1576 करोड़ की राशि 

Ladli Bhno Kii Rashi: लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों के खाते में 1,576 की राशि डाली गई है। नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कार्यकाल में यह राशि दूसरी बार जारी की गई है। योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को हो गई थी। 10 जून को ही प्रथम क़िस्त 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

13.00 PM

  उत्तर प्रदेश में LLB एग्जाम में कराई जा रही थी सामूहिक नकल

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक परीक्षा केंद्र पर छात्र खुलेआम नकल कर रहे थे. इसका खुलासा फेसबुक लाइव के दौरान हुआ. वीडियो बनाने वाले शिवम का दावा है कि कॉलेज ने एडमिट कार्ड देने से इनकार कर दिया. नकल करवाने के नाम पर उससे 50 हजार की रकम मांगी गई. शिवम ने दूसरे कमरे से परीक्षा केंद्र पर हो रही चीटिंग का फेसबुक लाइव किया.

12.45 PM

   महादेव सट्टा ऐप में ED को मिली बड़ी सफलता 

publive-image

Mahadev Satta App: रायपुर के चर्चित मामले महादेव सट्टा ऐप मामले में ED को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल महादेव सट्टा ऐप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को भोपाल  ईडी की टीम ने अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक भोपाल ईडी टीम आरोपी को रायपुर ईडी के हवाले कर सकती है। बता दें  रायपुर ईडी को इस मामले में करोड़ों के ट्रांजेक्शन का रिकार्ड मिला था।

12.20 PM

   छत्तीसगढ़ की पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि के घर ईडी की रेड

CG ED Raid: छत्तीसगढ़ के बालोद में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि के घर ईडी की रेड पड़ी है। यहां मंत्री के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के घर ये छापामार कार्रवाई की गई है। सुबह से ईडी टीम का पीयूष सोनी के घर जमावड़ा बनाए हुए है। आपको बता दें पीयूष सोनी के डौंडी निवास पर ये कार्रवाई की जा रही है।

12.00 AM

   दुनिया में युवा और बच्चे मोटापे का सबसे अधिक शिकार, चार गुना बढ़ी संख्या

WHO Report on Obesity: दुनिया भर में लोगों में बढ़ रहे मोटापे को लेकर एनसीडी जोखिम कारक सहयोग (एनसीडी-रिस्क) और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक डेटा जारी किया है। उसके अनुसार 1990 के बाद लोगों में मोटापे की संख्या बच्चों और युवाओं में सबसे ज्यादा बढ़ी है। इसमें चार गुना वद्धि हुई है। तो वहीं मोटापे की दर महिलाओं में दोगुनी से अधिक और पुरुषों में लगभग तिगुनी हो गई। अध्ययन के अनुसार, 2022 में 15 करोड़ 90 लाख बच्चे एवं किशोर और 87 करोड़ 90 लाख वयस्क मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। अध्ययन के अनुसार 1990 से 2022 तक विश्व में सामान्य से कम वजन वाले बच्चों और किशोरों की संख्या में कमी आई है।

   दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोग मोटापे का शिकार

11.50 AM

  राजस्थान के नागौर में वायुसेना के विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency landing Rajastham: राजस्थान के नागौर के डीडवाना में तकनीकि खराबी के चलते दो हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। वायुसेना के दो विमान तकनी​की विमानों के चलते लैंडिंग की गई है।

10.30 AM

   यूपी में 12 वी का मैथ्स और बायो का पेपर लीक

UP Board Paper Leak: यूपी में में पेपर लीक की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा अपडेट के अनुसार कक्षा 12 वीं के मैथ्स और बायोलॉजी का पेपर लीक हुआ है। जानकारी के अनुसार एग्जाम के बीच आगरा से वॉट्सएप पर ये पेपर शेयर किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

9.50 AM

   निर्वाचन आयोग आज लखनऊ में सभी जिलों के DM, SP, DIG और IG के साथ बैठककरेगा

UP Election Commission Meeting: निर्वाचन आयोग की टीम आज प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, मंडल आयुक्तों और क्षेत्रीय, परिक्षेत्रीय तथा जिला पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी।

8.45 AM

   मार्च के पहले दिन 25.50 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर

LPG Rates March 2024: सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

8.35 AM

   ज्ञानवापी मामले में पूजा के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर SC में सुनवाई आज

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। ये सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास तहखाने में पूजा जारी रखने का आदेश दिया था।

8.30 AM

   किसान संगठन की अगली बैठक 3 मार्च को होगी

Farmers Organization Meeting: किसान संगठनों की अगली बैठक 3 मार्च को होगी। आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

8.25 AM 

   बांग्लादेश की राजधानी ढाका में लगी भयंकर आग में43 लोगों की मौत

Bangladesh Fire: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 7 मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

8.15 AM 

   कनाडा के पूर्व PM ब्रायन मुलरोनी का 84 साल की उम्र में निधन

Brian Mulroney Dies: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है। 

8.05 AM 

   केरल के वायनाड में कॉलेज हॉस्टल में छात्र की मौत के मामले में 6 गिरफ्तार

Student Suicide Case Kerala:  केरल के वायनाड में एक 20 वर्षीय छात्र जे एस सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में वामपंथी छात्र नेताओं पर मृतक को मारने पीटने, नग्न घुमाने, बेइज्जत करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में 6 छात्रों को गिरफ्तार किया है। छात्र के पिता ने स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI) के छात्र नेताओं पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

7.55 AM

   आज विमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला होने वाला है।

7.45 AM

   PM मोदी शुक्रवार और शनिवार को झारखंड, बंगाल और बिहार के दौरे पर रहेंगे

PM Modi: मोदी दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल भी जाएंगे। पहले दिन हुगली में जनसभा करेंगे। यहां 7,200 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

7.35 AM 

   पंजाब में व्यापारियों का 'रेल रोको' आंदोलन आज

Rail Roko Andolan: किसानों के बाद अब पंजाब के कारोबारी-उद्योगपति भी केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने जा रहे हैं। मार्च की पहली तारीख को पंजाब के कारोबारियों ने 'रेल रोको’ आंदोलन आह्वान किया है। ये आंदोलन आयकर कानून की एक धारा में नया क्लॉज जोड़े जाने के खिलाफ है।

7.25 AM

   PM मोदी आज सिंदरी में करेंगे केमिकल फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के सिंदरी में केमिकल फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह देश का सबसे बड़ा प्लांट है। इसकी स्थापना 1951 में हुई थी, लेकिन लगातार घाटे के कारण 2002 में इसे बंद करना पड़ा था।

7.15 AM

गाजा में खाना बांटने के दौरान 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Israel killing in Gaza: गाजा में राहत सामग्री के इंतजार में खड़े 100 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की गोलीबारी में मौत हुई है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस गोलीबारी का आरोप इजरायली सेना पर लगाया है। गोलीबारी में 750 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

bansal news in hindi pm modi bengal visit aaj ki badi khabar top news of mp chhattisgarh and india in hindi 01 march big hindi news Aziz Qureshi Death
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें