Advertisment

Top List of Tourist: अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा भारतीयों ने घूमा श्रीलंका, जानिए क्या है वजह..

Top List of Tourist: अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा भारतीयों ने घूमा श्रीलंका, जानिए क्या है वजह.. Top List of Tourist: In the month of October, most Indians visited Sri Lanka, know what is the reason..

author-image
Bansal News
Top List of Tourist: अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा भारतीयों ने घूमा श्रीलंका, जानिए क्या है वजह..

कोलंबो। श्रीलंका में अक्टूबर के महीने में छुट्टियां मनाने के लिए आए पर्यटकों की सूची Top List of Tourist में भारतीय शीर्ष स्थान पर हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यहां कहा कि श्रीलंका महामारी के बाद अब श्रीलंका में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

Advertisment

श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण ने कहा, “अक्टूबर के दौरान श्रीलंका में आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की कुल संख्या 22,771 थी। अप्रैल के महीने के बाद पर्यटकों की आवाजाही तेजी से घटने के बाद अक्टूबर के महीने में मामूली सुधार देखा जा सकता है। यह दुनियाभर में टीकाकरण में तेजी के बाद सुधार को दर्शाता है।”

अक्टूबर के दौरान भारत, ब्रिटेन, पाकिस्तान, रूस और जर्मनी से अधिक अधिक पर्यटक श्रीलंका आए। पर्यटन विकास प्राधिकरण ने कहा, “अक्टूबर में श्रीलंका आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक 37 प्रतिशत हिस्सा भार तका रहा। ब्रिटेन और पाकिस्तान का हिस्सा क्रमश: 10 प्रतिशत और 9 प्रतिशत था।’’

इस वर्ष 31 अक्टूबर तक कुल 60,695 पर्यटक श्रीलंका आए। यह पिछले वर्ष की तुलना में 88 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था भी कोविड-19 महामारी की चपेट में आई है, जिसके कारण विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 5,45,935 मामले सामने आए हैं। यहां महामारी से 13,875 लोगों की जान गई है।

Advertisment
visit sri lanka tourist traps tourist spots tourist places list tourist places in sri lanka tourist places tourist place tourist destinations tourist destination tourist attractions Tourist tourism top tourist places top tourist attractions of oman top tourist attractions of muscat Top List of Tourist top 5 places to visit in sri lanka top 10 places to visit in sri lanka srilanka tourist placese list srilanka tourism Srilanka sri lanka tourist places sri lanka tourist attractions sri lanka tourism sri lanka places to visit rajasthan tourism places to visit in sri lanka in 5 days places to visit in sri lanka places to visit paris tourism must visit german tourist sites istanbul tourism europe tourist guide europe tourism delhi tourist cairns tourist spots best tourism best places to visit in sri lanka beautiful places to visit in sri lanka 10 places to visit in sri lanka
Advertisment
चैनल से जुड़ें