Advertisment

Choti holi ke Totke 2023 : इस दिन है होलिका दहन 2023, छोटी होली पर जरूर करें ये टोटके

Choti holi ke Totke 2023 : इस दिन है होलिका दहन 2023, छोटी होली पर जरूर करें ये टोटके top-holi-ke-totke-2023-holika-dahan-2023-is-on-this-day-do-these-tricks-on-chhoti-holi-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Choti holi ke Totke 2023 : इस दिन है होलिका दहन 2023, छोटी होली पर जरूर करें ये टोटके

नई दिल्ली। Choti holi ke Totke 2023 मार्च का महीना शुरू हो गया है। होली को भी महज कुछ ही दिन बचे हैं। आपको बता दें होलिका दहन इस साल 7 मार्च 2023 को तो धुरैंली 8 मार्च को हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं यदि आपके जीवन में काफी दिनों से बड़ी परेशानियां चल रही हों तो आप छोटी होली यानि होलिका दहन पर कुछ खास उपाय करने इन संकटों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं होलिका दहन पर आप कौन से उपाय कर सकते हैं।

Advertisment

इस बार भद्रा की पूंछ में होगा दहन Holi 2023
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार होलिका दहन को लेकर अलग—अलग पंचांगों में मतभेद हैं। किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए भद्रा को देखा जाता है। इसी तरह होलिका दहन के लिए भी इसका असर दिखाएगा। जबलपुर के लोक विजय पंचांग के अनुसार इस बार भद्रा 6 मार्च को दोपहर 3 बजे शुरू हो जाएगी। इसके बाद रात को भद्रा की पूंछ जाएगी। जिसका समय रात 12:10 बजे से 1:22 बजे तक होगा। यानि होलिका दहन भद्रा की जाती पूंछ के समय पर यानि 12:10 बजे से 1:22 बजे के बीच किया जाना शुभ होगा। वैसे तो इसके दूसरे दिन धुरैड़ी यानि होली खेलना माना जाता है। यानि 7 मार्च को धुरैड़ी का त्योहार बताया जा रहा है। पर कुछ पंचांगों के अनुसार 8 मार्च को धुरैड़ी बताई जा रही है।

इस दिन आएगी भाई दूज — Holi 2023 bhai dooj
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार प्रतिपदा तिथि 8 मार्च की शामि 6:45 से आएगी। यानि 9 मार्च को उदया तिथि के साथ भाई दूज मनाई जाएगी।

होलिका दहन तिथि — Holi 2023 holika dahan date

7 मार्च को होलिका दहन — रात 12:10 से 1:22 तक
8 मार्च को धुरैड़ी — पूरे दिन
9 मार्च को भाई दूज

Advertisment

छोटी होली पर अपनाएं ये टोटके —
होलिका दहन (Holika Dahan) वाले दिन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष (Astro Tips) के अनुसार इस दिन किए गए उपाय आर्थिक परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। जो आपकी सुख—समृद्धि को बढ़ा सकते हैं।

होलिका दहन के दिन करें ये उपाय

शांति और धन वृद्धि के लिए —
गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करना आपको अच्छे स्वास्थ्य, धन और शांति में वृद्धि करता है।

नौकरी और व्यवसाय के लिए —
स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहन कर होलिका दहन करें। इस पूजन में एक नारियल लेकर अपने और परिवार के उपर से सात बार वार कर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। फिर सात बार होलिका की परिक्रमा करें। भगवान को फल या मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करना आपको नौकरी और व्यवसाय में आ रही परेशानी दूर कर सकता है।

Advertisment

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए —
बड़ी मेहनतों के बाद भी अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं तो इसके लिए होलिका दहन की पूजा में नारियल, पान और सुपारी अर्पित करें।

Holi 2023 : होली पर रंगों से करें प्रभु को खुश, जानिए किस देवता को है कौन सा रंग है पसंद, यही रंग चढ़ाएं

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए —
होलिका दहन के समय अलसी, गेहूं, मटर और चना को आग में डालने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। ये भी कहा जाता है कि होली के दिन मोती शंख को स्नान कराकर उसकी पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें : Lal Kitab remedies : जीवन में आ रही हैं परेशानी, तो जान लें लाल किताब के उपाय

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Astrology jyotish holi 2023 holika Dahan 2023 Choti holi ke Totke 2023 holi upay 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें