/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Capture-14-1.jpg)
नई दिल्ली। ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 में पदक जीतने के बेहद करीब पहुंचकर चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर ढांढस बंधाते हुए कहा कि, उनका पसीना पदक नहीं ला सका लेकिन आज देश की करोड़ों बेटियों की प्रेरणा बन गया है।
टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 में इतिहास रचकर सेमीफाइनल तक पहुंची भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3.4 से हारकर चौथे स्थान पर रही। आखिरी सीटी बजने के बाद ही भारतीय खिलाड़ी मैदान पर फूट फूट कर रोने लगी और कोच शोर्ड मारिन तथा टीम के वैज्ञानिक सलाहकर वेन लोम्बार्ड उन्हें संभालते नजर आये।
प्रधानमंत्री मोदी ने कप्तान रानी रामपाल और पूरी टीम से फोन पर कहा ,‘‘आप सभी लोग Tokyo Olympic 2021 बहुत बढिया खेले हैं। आपने इतना पसीना बहाया है पिछले पांच छह साल से। सब कुछ छोड़कर आप इसी में साधना कर रहे थे। आपका पसीना पदक नहीं ला सका लेकिन आपका पसीना आज देश की करोड़ों बेटियों की प्रेरणा बन गया है। ’’उन्होंने आगे कहा ,‘‘मैं टीम के सभी साथियों को और आपके कोच को बधाई देता हूं। निराश बिल्कुल नहीं होना है।’’
उन्होंने यह भी पूछा कि क्या नवनीत कौर की आंख में चोट लगी है जिस पर कप्तान रानी ने बताया कि, उसे चार टांके आये हैं। उन्होंने कहा ,‘‘उसकी आंख को तो कोई तकलीफ नहीं है ना।’’
उन्होंने Tokyo Olympic 2021 खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘वंदना और सभी ने बहुत बढिया किया है। सलीमा तो कमाल कर देती है।’’ प्रधानमंत्री से बात करते हुए कप्तान रानी और गोलकीपर सविता पूनिया फफक पड़े। इस पर उन्होंने कहा ,‘‘आप लोग रोना बंद कीजिये। मुझ तक आवाज आ रही है। देश आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आप लोगों की मेहनत से कितने दशकों के बाद हॉकी भारत की पहचान Tokyo Olympic 2021 पुनर्जीवित हो रही है।’’ कोच मारिन ने कहा, ‘‘लड़कियां भावुक हो गई है। प्रोत्साहन देने के लिये आपका धन्यवाद। मैंने भी इनसे कहा है कि इन्होंने पदक से बढकर कुछ हासिल किया है और उस पर हर्षित होना चाहिये।’’ प्रधानमंत्री ने कहा ,‘‘आप सभी ने सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और मैने देखा कि आप कैसे लड़कियों को ढांढस बंधा रहे थे। भविष्य के लिये शुभकामना।’’
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के ग्रेट ब्रिटेन की टीम के साथ कांस्य पदक के लिए मैच खेलने के बाद उनसे बात की। (वीडियो सोर्स-प्रधानमंत्री कार्यालय) #TokyoOlympicspic.twitter.com/pzabW9U2fN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2021
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें