Advertisment

Tokyo Olympic 2021: जीत के बाद पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, कोच रीड और पीयूष से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 पदक जीतने पर तोक्यो में कप्तान मनप्रीत सिंह......

author-image
Bansal news
Tokyo Olympic 2021: जीत के बाद पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, कोच रीड और पीयूष से की बात

चंडीगढ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 पदक जीतने पर तोक्यो में कप्तान मनप्रीत सिंह, मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार को कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता।

Advertisment

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें Tokyo Olympic 2021 प्रधानमंत्री मोदी मनप्रीत, रीड और दुबे से फोन पर बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मनप्रीत से कहा, ‘‘बहुत, बहुत, बहुत बधाई। आपको, पूरी टीम को। आपने गजब का काम किया है, पूरा देश नाच रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि बेल्जियम के खिलाफ हार के बाद मनप्रीत की आवाज ढीली थी लेकिन आज पूरा जोश है।

उन्होंने कहा, ‘‘उस दिन आपकी आवाज ढीली-ढीली थी। आज पूरा जोश है। आप लोगों Tokyo Olympic 2021 की मेहनत काम कर रही है। मेरी तरफ से सभी खिलाड़ियों को बधाई देना। हम 15 अगस्त को मिल रहे हैं, मैंने सभी को बुलाया है, उस दिन मिलेंगे।’’

https://twitter.com/AHindinews/status/1423184105429114880

प्रधानमंत्री मोदी ने रीड से बात करके इतिहास Tokyo Olympic 2021 रचने के लिए उन्हें बधाई दी। रीड ने कहा कि सेमीफाइनल के हार के बाद उनकी बातों से टीम को प्रेरणा मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले ट्वीट करके कहा था कि भारतीयों को यह दिन हमेशा याद रहेगा।

Advertisment

PM Modi Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार pm modi news Tokyo Olympic 2021 Tokyo Olympic 2021 hindi news Tokyo Olympic 2021 news in hindi PM Modi news in hindi Tokyo Olympic 2021 breaking news Tokyo Olympic 2021 hindi Tokyo Olympic 2021 latest news Tokyo Olympic 2021 news Tokyo Olympic 2021 samachar Tokyo Olympic 2021 updates
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें