Advertisment

Tokyo Olympic 2021: 41 साल बाद ओलंपिक में जर्मनी को हराकर भारत की एक तरफा जीत, कांस्य किया हासिल

सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए Tokyo Olympic 2021 गुरुवार को यहां रोमांच की.............

author-image
Bansal news
Tokyo Olympic 2021: 41 साल बाद ओलंपिक में जर्मनी को हराकर भारत की एक तरफा जीत, कांस्य किया हासिल

टोक्यो। सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए Tokyo Olympic 2021 गुरुवार को यहां रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता।

Advertisment

आठ बार की ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 चैंपियन और दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय टीम एक समय 1-3 से पिछड़ रही थी लेकिन दबाव से उबरकर आठ मिनट में चार गोल दागकर जीत दर्ज करने में सफल रही। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह (17वें मिनट और 34वें मिनट) ने दो जबकि हार्दिक सिंह (27वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (29वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया।

दुनिया की चौथे नंबर की टीम जर्मनी की ओर से तिमूर ओरूज (दूसरे मिनट), निकलास वेलेन (24वें मिनट), बेनेडिक्ट फुर्क (25वें मिनट) और लुकास विंडफेडर (48वें मिनट) ने गोल दागे। मध्यांतर Tokyo Olympic 2021 तक दोनों टीमें 3-3 से बराबर थी। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन ने ना सिर्फ कांस्य पदक जीता बल्कि सभी का दिल भी जीतने में सफल रही।

Advertisment

आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे ग्रुप मैच में 1-7 की करारी हार के बावजूद भारतीय टीम अपने बाकी चारों ग्रुप मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रही। टीम को सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम को शुरुआती तीन क्वार्टर में कड़ी चुनौती देने के बावजूद 2-5 से हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम 1980 मास्को ओलंपिक में अपने आठ स्वर्ण पदक में से Tokyo Olympic 2021 आखिरी पदक जीतने के 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीती है।

Advertisment

 हॉकी में जीत के बाद लोगों ने खुशियां मनाईं, इसके साथ ही खिलाडियों के घरों के बाहर भी जश्न का माहौल देखा गया।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Tokyo Olympic news in hindi Tokyo Olympic 2021 news in hindi Tokyo Olympic 2021 news Tokyo Olympic 2021 latest news Tokyo Olympic 2021 hindi news Tokyo Olympic 2021 hindi Tokyo Olympic 2021 breaking news Tokyo Olympic 2021 tokyo Olympic Sports News In Hindi SPORT NEWS Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya latest tokyo olympics news Hockey India Hockey in Tokyo Olympics hockey ib olympic Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें