Advertisment

Tokyo Olympic 2021: बॉलीवुड सितारों ने भी हॉकी टीम को दी बधाइयाँ, अनिल कपूर बोले-काश मेरे पिता इस दिन को देखने के लिए जिंदा होते...

अभिनेता शाहरुख खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू सहित कई सितारों ने Tokyo Olympic 2021 तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय...

author-image
Bansal news
Tokyo Olympic 2021: बॉलीवुड सितारों ने भी हॉकी टीम को दी बधाइयाँ, अनिल कपूर बोले-काश मेरे पिता इस दिन को देखने के लिए जिंदा होते...

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू सहित कई सितारों ने Tokyo Olympic 2021 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बृहस्पतिवार को बधाई दी।

Advertisment

गौरतलब है कि, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को Tokyo Olympic 2021 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के ‘प्ले ऑफ मैच’ में जर्मनी को 5-4 से हरा कर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतते हुए इतिहास के पन्नों में एक बार फिर अपना नाम दर्ज करा लिया।

शाहरुख खान ने टीम का बधाई देते हुए कहा, ‘‘ वाह। भारतीय पुरुष हॉकी टीम, शुभकामनाएं। दृढ़ चरित्र एंव कौशल का प्रदर्शन अपने उच्चतम पर। क्या रोमांचक मैच था।’’

Advertisment

अभिनेता अनिल कपूर ने भी टीम को बधाई दी और अपने दिवंगत पिता एवं निर्माता सुरेंद्र कपूर को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘ अद्भुत जीत.... काश मेरे पिता इस एतिहासिक दिन को देखने के लिए जिंदा होते... हॉकी पुरुष टीम आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। बधाई।’’

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ दोबारा इतिहास रचने के लिए भारतीय टीम को बधाई। 41 साल बाद Tokyo Olympic 2021 ओलंपिक पदक जीता। क्या मैच था, क्या वापसी की। #टोक्यो2020।’’

Advertisment

तापसी पन्नू ने भी टीम की जीत की एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ कांस्य पद जीत लिया है।’’

Advertisment

इनके अलावा, अदाकारा तमन्ना भाटिया, अमायरा दस्तूर, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता निविन पॉली, फिल्मकार मधुर भंडारकर ने भी Tokyo Olympic 2021 भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

Entertainment News tokyo Olympic Tokyo Olympic 2021 Hockey in Tokyo Olympics Tokyo Olympic 2021 hindi news Tokyo Olympic 2021 news in hindi Tokyo Olympic 2021 breaking news Tokyo Olympic 2021 hindi Tokyo Olympic 2021 latest news Tokyo Olympic 2021 news Tokyo Olympic news in hindi Tokyo Olympic news bollywood stars on tokyo olympic bollywood stars on tokyo olympic 2021 bollywood stars on tokyo olympic breaking news bollywood stars on tokyo olympic hindi samachar bollywood stars on tokyo olympic latest news bollywood stars on tokyo olympic news Tokyo Olympic hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें