Tokyo Olympic 2021: 8-0 से हराकर बजरंग पूनिया ने अपने नाम किया कांस्य पदक

Tokyo Olympic 2021: 8-0 से हराकर बजरंग पूनिया ने अपने नाम किया कांस्य पदक

Bajrang Punia

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने शनिवार को यहां कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह भारत का कुश्ती में दूसरा और वर्तमान खेलों में कुल छठा पदक है।

भारत ने इस तरह से एक ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 में सर्वाधिक पदक जीतने के अपने पिछले रिकार्ड की बराबरी की। इससे पहले रवि दहिया ने कुश्ती में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता था। भारत ने इससे पहले लंदन ओलंपिक 2012 में छह पदक जीते थे तब कुश्ती में सुशील कुमार ने रजत और योगेश्वर दत्त ने कांस्य पदक हासिल किया था।

बजरंग शुरू से ही दृढ़ इरादों के साथ मैट पर उतरे। उन्होंने पहले पीरियड दो अंक बनाये और इस बीच अपने रक्षण का अच्छा नमूना पेश किया। वह दूसरे पीरियड में अधिक आक्रामक नजर आये जिसमें उन्होंने छह अंक हासिल किये। इस जीत से बजरंग Tokyo Olympic 2021 ने नियाजबेकोव से विश्व चैंपियनशिप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।

 

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password