Advertisment

Tokyo Olympics 2020: मप्र के दोनों हॉकी खिलाड़ियों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपए, सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा

Tokyo Olympics 2020: मप्र के दोनों हॉकी खिलाड़ियों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपए, सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा Tokyo Olympics 2020: Both hockey players of MP will get Rs 1 crore each, CM Shivraj Singh announced

author-image
Bansal News
Tokyo Olympics 2020: मप्र के दोनों हॉकी खिलाड़ियों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपए, सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक में आज भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team Beat Germany In Olympic) ने जर्मनी को हराकर कांस्य (Indian Hockey Won Bronze Madel) पदक पक्का कर लिया है। जर्मनी के साथ खेले गए इस कड़े मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराते हुए कांस्य पदक पक्का कर लिया है। भारतीय टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम को बधाइयों का तांता लग गया। पीएम मोदी ने भी भारतीय टीम (Indian Hockey Won In Olympics) को बधाई है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो (Tokyo Olympic 2020) में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।" हॉकी टीम की जीत की खुशी में खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश होने लगी है। मप्र के खिलाड़ी विवेक सागर (Vivek Sagar) और नीलकांत मिश्रा (Nilkant Mishra) को भी सीएम शिवराज सिंह ने 1-1 करोड़ (corore) रुपए देने की घोषणा की है।

Advertisment

सीएम शिवराज सिंह ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। सीएम ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "भारतीय पुरुष #Hockey टीम ने #Tokyo2020 में सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराया है। इटारसी के लाल विवेक सागर टीम का हिस्सा हैं, नीलकांता शर्मा ने मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी (MP Hockey Acadmy) से ट्रेनिंग ली है। इन दोनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि मध्यप्रदेश सरकार प्रदान करेगी।" मप्र के साथ अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को भी सीएम ने इनाम की घोषणाएं की हैं। पंजाब सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि वे टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Hockey Team) में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देंगे।

दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों पर भी इनामों की बारिश
पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने (india mens hockey) भारत के कांस्य पदक के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की। सोढ़ी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय हॉकी के लिए इस ऐतिहासिक दिन मुझे यह घोषणा करते हुए खुश है कि (टीम में शामिल) पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। हम आपकी वापसी का इंतजार करेंगे और ओलंपिक में पदक का जश्न मनाएंगे।’’ कप्तान मनप्रीत सिंह सहित पंजाब के आठ खिलाड़ी भारतीय पुरुष हॉकी टीम (india vs germany bronze medal match) के सदस्य हैं। पंजाब के अन्य खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह हैं। सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अगर तोक्यो ओलंपिक (ndia at olympics 2021) में हिस्सा ले रही भारतीय हॉकी टीम (Tokyo Olympics 2020 Live Updates) स्वर्ण पदक जीतती है तो टीम में शामिल राज्य ने प्रत्येक खिलाड़ी को ढाई करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

भारत ने इससे पहले ओलंपिक में अपना पिछला पदक 1980 मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक के रूप में जीता था। सोढ़ी ने कहा कि उन्हें तोक्यो ओलंपिक में पूरी भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। सोढ़ी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘यह लुत्फ उठाने और ऐतिहासिक कांस्य पदक का जश्न मनाने का समय है। पंजाब का खेल मंत्री होने के नाते यह मेरा काम और गर्व की बात है कि राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा और प्रोत्साहन दूं।’’ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘देश के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक लम्हा। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता। 41 साल बाद पोडियम पर जगह बनाना शानदार उपलब्धि और हॉकी का कांस्य पदक सोने के तमगे की तरह है। बधाई हो। ’’ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी टीम को बधाई दी और कहा कि पूरे भारत को प्रतिभावान खिलाड़ियों पर गर्व है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार vinesh phogat Vinesh Phogal Tokyo Olympics tokyo olympics today events tokyo olympics timings tokyo olympics india schedule 2021 tokyo olympics 2021 schedule day 13 tokyo olympics 2021 live Tokyo Olympics 2021 tokyo olympics 2020 schedule tokyo olympics 2020 matches timings tokyo olympics 2020 india schedule Tokyo Olympics 2020 India tokyo olympics 2020 tokyo olympics Team india ravi dahiya tokyo olympics final Pradesh Breaking Hindi olympics 2021 Olympics 2020 olympics Olympic Games Tokyo 2020 Olympic Games News MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya live blogs India vs Germany Hockey india vs germany bronze medal match India vs Germany india tokyo olympics 2021 schedule india tokyo olympics india mens hockey india at olympics 2021 india at olympics 2020 india at olympics Hindi News Madhya Pradesh Field Hockey news Deepak Punia bronze medal match Anshu Malik repechage Aditi Ashok tokyo olympics 2021 Summer Olympics
Advertisment
चैनल से जुड़ें