Advertisment

Aaj Ka Mudda: तारीख पर तारीख! कांग्रेस की सूची का इंतजार, उम्मीदवार हो रहे बेकरार

Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बैठकों पर बैठकें हो रही हैं, लेकिन लगातार मंथन के बावजूद टेंशन खत्म नहीं हो रहा है।

author-image
Bansal News
Aaj Ka Mudda: तारीख पर तारीख! कांग्रेस की सूची का इंतजार, उम्मीदवार हो रहे बेकरार

Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बैठकों पर बैठकें हो रही हैं, लेकिन लगातार मंथन के बावजूद टेंशन खत्म नहीं हो रहा है। इधर दावेदारों के धड़कनें बढ़ी हुई हैं तो बीजेपी तंज कसने का मौका नहीं चूक रही।

Advertisment

मैराथन बैठकों का दौर जारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टिकट के दावेदार, सूची का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है। बैक-टू-बैक बैठकों के बावजूद कांग्रेस की सूची में देरी हो रही है जो दावेदारों की धड़कनें तो बढ़ा रही है।

साथ ही बीजेपी को भी बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया है। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि सूची सहीं समय पर जारी की जाएगी।

कुमारी शैलजा, प्रभारी, छग कांग्रेस ने बड़ा बयान देते हुए कहा, “प्रक्रिया है चुनाव की पार्टी की, हम सही समय पर अपनी लिस्ट निकालेंगे। हमारी इच्छा थी पहले निकालने की, लेकिन कई बातें बीच में आई। हमारी मीटिंग लगातार चल रही है, समय आने पर हम लिस्ट निकालेंगे।”

Advertisment

50 सीटों पर नाम फाइनल!

कयास हैं कि मैराथन बैठकों से कांग्रेस 50 सीटों पर नाम फाइनल कर चुकी है, लेकिन 2 दर्जन सीटों पर पैनल शॉर्टलिस्ट नहीं हो पा रहा है। कई सीटों पर कांग्रेस बड़ी संख्या में दावेदारी की चुनौती से जूझ रही है, तो नए चेहरों और सीटिंग विधायकों में से जिताऊ कैंडिडेट को चुनना, चुनौती बन रहा है।

इधर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का भी दिलचस्प बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि, “सिर्फ सीएम भूपेश बघेल का टिकट पक्का है। बाकी 70 विधायकों का कुछ नहीं कह सकते।”

सिंहदेव ये भी कहते नजर आए कि बीजेपी 30 से 40 सीटें जीत सकती है।

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कसा तंज

इधर पहली सूची जारी कर चुकी बीजेपी के सामने कई सीटों पर विरोध के स्वर उठ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की पहली सूची को लेकर बीजेपी तंज कसने का मौका नहीं चूकती। चंदेल का कहना है कि चुनाव की घोषणा हो जाएगी, लेकिन कांग्रेस की सूची नहीं आ पाएगी।

Advertisment

सूची को लेकर उठापटक का दौर जारी है। प्रियंका गांधी के बाद राहुल और खड़गे के दौरे होने हैं। इधर बीजेपी भी परिवर्तन यात्रा के जरिए माहौल बनाने में व्यस्त है।

आसार है कि बीजेपी की दूसरी सूची यात्रा के समापन के बाद ही देखने को मिलेगी। दोनों पार्टियों के टिकट जारी करने पर सबकी निगाहें टिकी हैं। लेकिन इस बीच का इंतजार और अंर्तकलह दोनों मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 

CG Election 2023: शिवसेना ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, इन नेताओं के नाम पर लगी मुहर

Advertisment

Aaj Ka Mudda: छिंदवाड़ा पर ट्रिपल अटैक! शिवाजी पर छिड़ी सियासत, जानें पूरी खबर

Chhattisgarh News: नक्सली लोगों में फैला रहे भ्रम, वीडियो भेजकर कही ये बातें

World Cup 2023: वर्ल्ड कप विजेता और उपविजेता को पुरस्कार में मिलेंगे इतने लाख डॉलर, जानें पूरी खबर

Advertisment

CG Elections 2023 के दिग्गज, जानिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से जुड़ी खास बातें

chhattisgarh elections 2023, elections 2023, selja kumari, bjp, congress, ts singhdev, aaj ka mudda 

TS Singhdev selja kumari elections 2023 Congress Chhattisgarh Elections 2023 bjp AAJ KA MUDDA
Advertisment
चैनल से जुड़ें