Advertisment

आज का इतिहास : हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक प्यारेलाल का जन्‍म हुआ था।

author-image
Bansal news

संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक, प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा का जन्म 3 सितंबर, 1940 को हुआ था। उन्होंने अपने साथी लक्ष्मीकांत कुडालकर के साथ मिलकर 750 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत दिया है। 12 वर्ष की उम्र में उनके परिवार की वित्तीय स्थिति काफी खराब हो गई एवं उन्हें इस उम्र में स्टूडियो में काम करना पड़ा। प्यारेलाल को परिवार के लिए पैसे कमाने के लिए रंजीत स्टूडियो एवं अन्य स्टूडियो में वायलिन बजाना पड़ता था।

Advertisment

2014 - भारत और पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
2008 - राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईपीसीसी का पुनः प्रमुख चुना गया।
2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
1998 - गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर PM वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
1957 - विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी जग्गी वासुदेव का जन्‍म हुआ था।
1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

Advertisment
चैनल से जुड़ें