Advertisment

Aaj ka Itihaas: आज ही के दिन भारत में पहले आम चुनाव की प्रक्रिया हुई थी शुरू, इस पार्टी ने जीता था चुनाव

author-image
Bansal news

देश और दुनिया में 25 अक्‍टूबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

Advertisment

भारत में 25 अक्टूबर 1951 को देश के पहले आम चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जो अगले वर्ष 1952 तक चली। इस ऐतिहासिक चुनाव में करीब 17 करोड़ 30 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें लोकसभा की 489 सीटों और राज्य विधानसभाओं की 3283 सीटों के लिए मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने 1.96 लाख बूथ और 1.32 लाख मतदान केंद्र बनाए। चुनाव परिणामों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया और देश की पहली लोकतांत्रिक सरकार बनाने में सफल रही। यह चुनाव भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव रखने वाला पहला कदम माना जाता है। आपको बता दें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भी 16 सीटें जीती थी।

1924 - ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया था ।

1951: भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई थी।

1962: अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

Advertisment

2009: बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत और 721 घायल हुए थे।

2019: गुजरात के पूर्व 13वें मुख्यमंत्री दिलीपभाई रमणभाई पारिख का निधन हुआ था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें