Advertisment

आज का इतिहास: लाला लाजपत राय ने सिर पर लाठी खाकर ठोकी थी अंग्रेजों के 'ताबूत' में पहली कील!

author-image
Bansal news

लाला लाजपत राय' एक प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें 'पंजाब केसरी' व 'पंजाब का शेर' के नाम से भी जाना जाता है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता और गरम दल के सदस्य थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई आंदोलन और विरोध प्रदर्शन आयोजित किए। वे बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल के साथ मिलकर लाल-बाल-पाल त्रिमूर्ति के सदस्य बने, उन्होंने स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व किया और स्वराज की मांग की। साइमन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज हुआ, जिसमें लाला लाजपत राय गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके कारण 17 नवंबर 1928 को उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में और भी जोश भर दिया और लोगों को अंग्रेजों के खिलाफ और ज्यादा संगठित किया।

Advertisment

1928 - स्वतंत्रता सेनानीलाला लाजपत राय का निधन हुआ था। इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है।

1939 - हर साल 17 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया जाता है.

2008 - चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी थी।

2012 - मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के पास एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गए थे।

Advertisment

2012 - शिवसेना के संरक्षक बाल ठाकरे का निधन हुआ था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें