Advertisment

आज का इतिहास: भारत के महान विचारक और क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का जन्म हुआ था।

author-image
Bansal news

देश और दुनिया में 11अप्रैल यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है

Advertisment

ज्योतिराव गोविंदराव फुले 19वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे... महात्मा फुले एवं ज्योतिबा फुले के नाम से प्रसिद्ध गोविंदराव का जन्म 11 अप्रैल 1827 में महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था... उन्होंने अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह पर रोक लगवाने के प्रयासों में लगा दिया।

2009 - हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन हुआ था।
2003 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप जीता था।
1999 में 11 अप्रैल के दिन ही अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया था।
1930- ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला जनता के लिए खोला गया था।
1921- रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।
1919 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई थी।
1869- महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ था।
1827- भारत के महान विचारक और क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का जन्म हुआ था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें