Advertisment

आज का इतिहास: 2015 में सलमान खान को गैर इरादतन हत्या में 5 साल की सजा मिली थी।

author-image
Bansal news

2015 में आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेता सलमान खान को गैर इरादतन हत्या के लिए 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, बाद में हाईकोर्ट ने अपील पर उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा कर दिया था।

Advertisment

2010 में आज ही के दिन मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को मौत की सजा सुनाई गई थी।

1999 में आज ही के दिन महाराष्ट्र राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया गया था।

1857 में आज ही के दिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।

Advertisment

1840 में दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ था।

1861 में आज ही के दिन मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ था।

1739 में चिमाजिअप्पा के नेतृत्व में, मराठों ने वसई अभियान पर विजय प्राप्त की और उत्तरी कोंकण को ​​मराठा साम्राज्य में लाया।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें