1984 में वैज्ञानिकों ने AIDS का कारण बनने वाले वायरस, HIV, को ढूंढ निकाला। इस खोज ने AIDS को समझने में मदद की और इलाज के रास्ते खोले। इसके बाद HIV की पहचान के लिए टेस्ट तैयार किए गए। HIV से संक्रमित लोगों के लिए इलाज की शुरुआत हुई, जो अब तक जारी है। इस खोज ने AIDS के खिलाफ लड़ाई में भूमिका निभाई है... वहीं अब HIV और AIDS के बारे में जागरूकता और चिकित्सा विकास ने इस महामारी के इलाज और प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति कर ली है।
2013 में आज ही के दिन क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक मात्र 30 गेंदों में लगाया था।
2003 में कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय लिया गया था।
2002 पेइचिंग में भारत और चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता हुई थी।
1992 में भारत रत्न से सम्मानित फिल्म निर्माता-निर्देशक सत्यजीत राय का निधन हुआ था।
1981 में आज ही के दिन सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
1935 में 23 अप्रैल के दिन ही यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया था।
1927 में आज ही के दिन सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला अन्नपूर्णा देवी का जन्म हुआ था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें