भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का जन्म 1978 में 20 अक्टूबर को हुआ था। वीरू आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। सहवाग अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में 100, 200 और तिहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग एकमात्र बल्लेबाज हैं। अब तक यह कारनामा कोई और बल्लेबाज नहीं कर पाया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी वीरेंद्र सहवाग के नाम है। उन्होंने 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 278 गेंद में ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी। वनडे में बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के वीरेंद्र सहवाग के नाम है। उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।
1957: हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू का जन्म हुआ था।
1970: सैयद बर्रे ने सोमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया था।
1978: आक्रामक बल्लेबाजी के प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग का जन्म हुआ था।
1991:भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
1996 से विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस हर साल 20 अक्टूबर को मनाया जाता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें