Advertisment

आज का इतिहास : जोधपुर के एक मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद भगदड़ में 224 लोगों की मौत हुई थी।

author-image
Bansal news

देश और दुनिया में 30 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

Advertisment

VO: 30 सितंबर 2008 को जोधपुर के मेहरानगढ़ स्थित चामुंडा मंदिर में भगदड़ की घटना हुई थी। इसमें करीब 224 युवा श्रद्धालुओं की मौत और 400 से अधिक घायल हो गए थे। जांच से पता चला कि घटना का कारण बम की अफवाह नहीं थी, बल्कि मंदिर के संकरे प्रवेश द्वार पर लोगों की अत्यधिक भीड़ के कारण हुई थी। जिसके बाद इन हादसों को रोकने के लिए मंदिरों में पर्याप्त इंतजाम करने के दावे किए गए। आपको बता दें यह घटना भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्य राजस्थान के इतिहास में एक बड़ी त्रासदी के रूप में दर्ज हुई।

2020 : भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।
2003 - विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती थी।
1996 : श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया था।
1996 : तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया था।
1993 : महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10,000 लोगों की मौत हुई थीं।
1687 : औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।

Advertisment
चैनल से जुड़ें