Advertisment

आज का इतिहास : 2017 - बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ था।

author-image
Bansal news

आज का इतिहास : 2017 - बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ था।

Advertisment

बॉलीवुड में मां का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली रीमा लागू की आज पुण्यतिथि है... साल 2017 में आज ही के दिन उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था... मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। रीमा ने कई टीवी प्रोग्रामों के अलावा मराठी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया था... रीमा लागू को फिल्मों में मां के रूप में निभाए गए उनके किरदारों के लिए याद किया जाता है...

2012 - प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन हुआ था।
2008 - गायक नितिन मुकेश को राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया गया।
2006 - नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
1994 - संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष को ‘सहिष्णुता वर्ष’ घोषित किया।
1974 - राजस्थान के पोख़रण में भारत ने अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण किया था।
1951 - भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जन्‍म हुआ था।
1933 - भारत के 12वें प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा का जन्‍म हुआ था।
1912 - भारत की पहली फीचर फिल्म ‘श्री पुंडलिक’ रिलीज़ हुई।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें