Advertisment

आज का इतिहास : 2000 - लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स का खिताब जीता था।

author-image
Bansal news

लारा दत्ता ने 2000 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता। इस जीत ने उन्हें मिस यूनिवर्स 2000 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। उन्होंने साइप्रस में मिस यूनिवर्स 2000 का खिताब जीता और उन्हें बोत्सवाना की म्पुले क्वेलागोबे ने ताज पहनाया।
मिस यूनिवर्स 2000 भारत के लिए दूसरी मिस यूनिवर्स खिताब थी।

Advertisment

2016 : भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का निधन।
1998 : विश्व भर की आलोचना और दबाव की परवाह न करते हुए भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए।
1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1960 : मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विट्जरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा।
1952 - संसद के पहले सत्र की शुरुआत आज ही के दिन हुई थी।
1905 - भारत के पूर्व राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का जन्म।
1648 - दिल्‍ली में लाल किले का निर्माण पूरा हुआ था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें