Advertisment

आज का इतिहास : 1982: एयर इंडिया का पहला बोईंग विमान 'गौरीशंकर' बम्बई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

author-image
Bansal news

एयर इंडिया का पहला विमान जिसका नाम गौरीशंकर था वह आज ही के दिन यानी 26 जून 1982 को मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान सिंगापुर से मुंबई आ रहा था। विमान के लैंडिंग की घोषणा जब की गई थी उस समय इसके अंदर कुल 111 यात्री सवार थे। हालांकि इस भीषण दुर्घटना के बाद भी चमत्कारिक रूप से 80 से अधिक लोग बच गए थे।

Advertisment

2013 : उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गए थे।
2004: मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन हुआ था।
2004: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया।
2000: बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई।
1976: कनाडा के टोरंटो में स्थित सीएन टॉवर को जनता के लिए खोला गया।
1888 : मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म हुआ।
1498: चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। चीन के राजा ने पेटेंट कराया था।

Advertisment
चैनल से जुड़ें