Advertisment

आज का इतिहास : 1970 - भारतीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म हुआ था।

author-image
Bansal news

आज का इतिहास : 1970 - भारतीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म हुआ था।

राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां हुआ। राहुल गांधी वर्तमान में लोक सभा में विपक्ष के नेता हैं। 2024 के भारतीय आम चुनावों से पहले, गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व किया, जिससे कांग्रेस को 99 सीटें जीतने और एक दशक में पहली बार आधिकारिक विपक्ष का दर्जा हासिल करने में मदद मिली। 2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया। 2004 - भारतीय सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायु सेना को ज्वाइन किया था। 2002 - पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का विदेश मंत्री बनाया गया। 1981: भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह ऐपल का सफल प्रक्षेपण किया। 1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया। 1947 - मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म हुआ था। 1910: वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें