Advertisment

आज का इतिहास : 1967 - सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता राम मनोहर लोहिया का निधन हुआ था।

author-image
Bansal news

प्रखर समाजवादी विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया हमारे बीच भले ही नहीं हैं, पर उनका चिंतन कालजयी है। अपने समय के महत्वपूर्ण राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी थे। 23 मार्च, 1910 को अकबरपुर (उत्तर प्रदेश) में जन्मे लोहिया का निधन 12 अक्टूबर 1967 को हुआ था। उन्होंने भारतीय राजनीति और सामाजिक चिंतन पर गहरा प्रभाव डाला। उनके विचार और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।

Advertisment

2018 - ओडिशा में ‘तितली’ चक्रवात के कारण भारी बारिश और बाढ़ से 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।
2011 - भारत ने मानसून के मिजाज के अध्ययन के लिए एक उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
2001 - संयुक्त राष्ट्र और इसके महासचिव कोफी अन्नान को सदी का पहला नोबेल शांति सम्मान प्रदान किया गया।
1999 - परवेज मुशर्रफ ने क्रांति कर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलटा और सत्ता हथिया ली।
1988 - भारत के त्रिपुरा में बिरचंद्र मनु नरसंहार हुआ।
1860 - ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा किया।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें