10 अक्टूबर 1954 आज ही के दिन भारतीय सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ था। उनका असली नाम भानुरेखा गणेशन है। उन्होंने 1966 में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। रेखा की पहली हिंदी फिल्म सावन भादो थी, जो 1970 में रिलीज़ हुई थी। वह तेलुगु को अपनी मातृभाषा मानती हैं और हिंदी, तमिल व अंग्रेजी भी बोल लेती हैं। उन्हें 2010 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
2014 - भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा।
2011 - प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का निधन हुआ था।
1992 - कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए हुगली नदी पर बने विद्यासागर सेतु को खोला गया।
1991 - भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब जीता।
1978 - रोहिणी खडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।
1911 - पंडित मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में वाराणसी में पहले अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन हुआ।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें