5 मई 1951 को टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार दिल्ली के पंजाबी परिवार पैदा हुए थे। उन्होंने भारतीय भक्ति संगीत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया। फिल्म निर्माता गुलशन कुमार का नाम फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में शुमार है, जिन्होंने काफी कम समय में ही शोहरत की बुलंदियों को हासिल किया। एक कैसेट बेचने वाले से लेकर 90 के दशक में बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के शीर्ष मुकाम तक पहुंचने वाले गुलशन कुमार की 12 अगस्त 1997 की सुबह अंडरवर्ल्ड के लोगों ने सरेआम हत्या कर दी थी।
2021 - ममता बनर्जी तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थीं।
2017 - इसरो ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था।
2010 - इसरो द्वारा विकसित नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट को परीक्षण उड़ान पर भेजा गया था।
2006 - संगीत के जादूगर संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा था।
1961 - अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे थे।
1951 - टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार का जन्म हुआ था।
1916 - भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म हुआ था।
1818 - महान पत्रकार, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता कार्ल मार्क्स का जर्मनी के ट्रायर में जन्म हुआ।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें