Advertisment

आज का इतिहास: 1948 विश्व Red Cross Day पहली बार मनाया गया था।

author-image
Bansal news

1948 विश्व रेडक्रॉस दिवस पहली बार मनाया गया था। रेड क्रॉस डे हर साल 8 मई को मनाया जाता है, जो रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेंट की जयंती का दिन है। यह दिन मानवता और सेवा के महान मूल्यों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। रेड क्रॉस संगठन आपदा, युद्ध और संकट के समय में ज़रूरतमंदों को सहायता प्रदान करता है। यह दिवस उन निःस्वार्थ वॉलंटियर्स और कर्मचारियों को समर्पित होता है, जो बिना किसी स्वार्थ के मानवता की सेवा करते हैं। रेड क्रॉस डे का उद्देश्य लोगों में मानवीय सहायता, करुणा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।

Advertisment

2009 - पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया था।
2004 - मुथैया मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया था।
1999 - दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत हुई थी।
1982 - प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का निधन में हुआ था।
1959 - पीएम जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध जैसी तकरीरों से बाज आने को कहा था।

1945 - मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के सामने जर्मनी का आत्मसमर्पण हुआ था।
1916 - भारत के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का जन्म हुआ था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें