11 अक्टूबर 1942 को आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के युग पुरुष अमिताभ बच्चन का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता महान कवि हरिवंश राय बच्चन और माता का नाम तेजी बच्चन है। कुछ अफवाहों के अनुसार उनका नाम इंकलाब श्रीवास्तव था, लेकिन अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में बताया था कि उनका नाम हमेशा से अमिताभ ही था, जो कि कवि सुमित्रानंदन पंत की सलाह पर रखा गया था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से की।
2008 : PM मनमोहन सिंह ने कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
2002 - नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र द्वारा लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
1987 - भारतीय शांति सेना ने श्रीलंका में ‘आपरेशन पवन’ शुरू किया।
1923 - विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ हरीश चंद्र का जन्म हुआ था। उन्होंने आधुनिक गणित की एक छोटी शाखा पर काम किया।
1902 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकनायक के नाम से पुकारे गए जयप्रकाश नारायण का जन्म हुआ।
1737 - कोलकाता में भीषण समुद्री तूफान से छोटे बड़े सैकड़ों जहाज और छोटी नौकाएं तबाह हो गईं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें