1918 में शिरडी के साईं बाबा ने 15 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन अपना नश्वर शरीर त्यागा था। ऐसा बताया जाता है कि सितंबर के अंत में उन्हें तेज़ बुखार हुआ और उन्होंने खाना-पीना बंद कर दिया। उन्होंने अपने निधन से कुछ समय पहले ही अपने भक्तों से कहा था कि वह जल्द ही "अपना नश्वर शरीर त्याग देंगे"। उनके भक्तों ने उन्हें बूटी वाड़ा में दफनाया, जो आज श्री समाधि मंदिर के रूप में जाना जाता है।
2020 - भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन।
2003 - अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना।
1988 - उज्जवला पाटिल एक नौका में दुनिया की यात्रा करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
1951 - अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक ‘आई लव लूसी’ का प्रसारण शुरू।
1949 - त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।
1932 - टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की। इसका नाम ‘टाटा संस लिमिटेड’ रखा गया।
1931 - पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था।
1918 - शिरडी के साईं बाबा ने अपना शरीर त्यागा था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें