Advertisment

आज का इतिहास : 1906: बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी।

author-image
Bansal news

बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायियों के एक समूह द्वारा 7 सितंबर, 1906 में की गई थी। यह बैंक जुलाई, 1969 तक निजी स्वामित्व में था और 13 अन्य बैंकों के साथ इसका राष्ट्रीकरण किया गया था। शुरूआत में इसका मुंबई में एक ही कार्यालय था। उस समय इसमें 50 कर्मचारी थे। फिर प्रगति रास्‍ते पर बढ़ते हुए बैंक ने तीव्र विकास किया और बैंक ने एक शक्तिशाली संस्थान के रूप में उभरकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुदृढ़ मौजूदगी दर्ज की।

Advertisment

2011 : दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर पांच के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल।
2009 : भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता था।
2008 : भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत NSG के 45 सदस्यों ने भारत को परमाणु व्यापार की छूट दी।
1963 : अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म।
1940: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की।
1822: ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें