Advertisment

9 July History: आज ही के दिन हुआ था अभिनय और निर्देशन के ‘गुरू’ का जन्मदिन, जानें विस्तार से अन्‍य प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। साल के सातवें महीने का नौवां दिन इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। कुछ भारतीय सिनेमा से जुड़ी हैं।

author-image
Bansal news
9 July History: आज ही के दिन हुआ था अभिनय और निर्देशन के ‘गुरू’ का जन्मदिन, जानें विस्तार से अन्‍य प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली।  साल के सातवें महीने का नौवां दिन इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें कुछ भारतीय सिनेमा से जुड़ी हैं। दरअसल, 1925 में आज ही के दिन वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरुदत्त का जन्म हुआ था, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

Advertisment

गुरुदत्त की प्रतिभा का अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य अपने आप में पर्याप्त है कि ‘टाइम’ पत्रिका ने गुरुदत्त की फिल्मों ‘प्यासा’ और ‘कागज़ के फूल’ को दुनिया की सौ बेहतरीन फ़िल्मों में जगह दी थी।

‘चौदहवीं का चांद’ तथा ‘साहब बीबी और ग़ुलाम’ को भी उनकी बेहतरीन फिल्मों में रखा जाता है।

हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले एक और समर्थ अभिनेता संजीव कुमार का जन्म भी नौ जुलाई को ही हुआ था।

Advertisment

अन्य घटनाओं की बात करें, तो नौ जुलाई 1875 को बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई और वर्ष 1816 में इसी दिन अर्जेंटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

देश दुनिया के इतिहास में नौ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

#1816 : अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

#1819 : सिलाई मशीन के आविष्‍कारक इलियास होवे का जन्‍म।

#1875 : बंबई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।

#1925 : भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरुदत्त का जन्म।

Advertisment

#1938 : अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।

#1951 : देश में पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) को प्रकाशित किया गया।

#1969 : वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।

#1973 : में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।

#1973 : ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।

#1982 : तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।

Advertisment

#1991 : दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।

#2002 : ‘आर्गेनाइजेशन ऑफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।

#2004 : एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के मकसद से अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।

#2011 : सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।

ये भी पढ़ें :

Drug free Haryana: हरियाणा की नशे के खिलाफ चला रहीं जागरुकता अभियान, पढ़ें विस्तार से

Weather Today: बारिश से आज भी राहत मिलने के आसार नहीं, 23 राज्यों में IMD का अलर्ट

Drug free Haryana: हरियाणा की नशे के खिलाफ चला रहीं जागरुकता अभियान, पढ़ें विस्तार से

Sports Reporter: वरिष्ठ खेल पत्रकार पी.टी. बेबी का निधन, पढ़ें विस्तार से

hindi news news in hindi जन्मदिन today history 9 july history history of 9 july अभिनय जुलाई निर्देशन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें