Advertisment

Today Rashifal In Hindi : वृष राशि वालों को कोर्ट कचहरी के मामलों में मिलेगी सफलता, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

Today Rashifal In Hindi : वृष राशि वालों को कोर्ट कचहरी के मामलों में मिलेगी सफलता, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल today-rashifal-in-hindi-taurus-people-will-get-success-in-court-cases-read-fridays-horoscope-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj Ka Rashifal 24 June 2022 : प्रेम संबंधों में गहरा सकता है संकट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

नई दिल्ली। Today Rashifal In Hindi शुक्रवार का दिन वृष राशि 3 feb ka rashifal 2023 वालों को कोर्ट कचहरी के कार्यों में बदलाव दिला सकता है। तो वहीं astrology तो वहीं मेष राशि वालों को कार्यालय में सफलता मिलेगी।

Advertisment

मेष राशि mesh rashi today
अगर आप चाहेंगे तो आप कोई बड़ा कार्य भी कर सकते हैं। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपका व्यय विशेष रूप से बढ़ेगा। सुख के सामानों की खरीदी हो सकती है। धन आने का योग है। आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। भाग्य आपका विशेष रूप से साथ देगा। आपके कई कार्य केवल भाग्य की वजह से हो जाएंगे। शासकीय कार्यालयों में आपको सफलता प्राप्त होगी।

वृष राशि vrash rashi today
प्रातः काल स्नान के उपरांत एक तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को मंत्रों के साथ जल अर्पण करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। धन आने का उत्तम योग है। भाग्य अच्छी तरह से आपका साथ देगा। आपके कई कार्य केवल भाग्य की वजह से हो जाएंगे। आपको अपने कार्यों को संपन्न कराने में कम परिश्रम करना पड़ेगा। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है।

मिथुन राशि mithun rashi today
जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। गलत रास्ते से धन हानि का योग है। कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपके प्रयासों के कारण आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। शनिवार का व्रत रखें एवं शनिवार को शनि देव का पूजन करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Advertisment

कर्क राशि kark rashi today
कर्क राशि के अविवाहित जातकों के विवाह की उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मामूली धन आने का योग है। कार्यालय में आपकी अपने अधिकारी से लड़ाई हो सकती है। कृपया सावधान रहें। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आपके प्रयासों से आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं। आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

सिंह राशि singh rashi today
आपको अपने संतान से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके संतान की उन्नति हो सकती है। उनके और आपके बीच में अच्छा प्रेम संबंध रहेगा। आपका और आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य मैं थोड़ा परेशानी आ सकती है। अपने परिश्रम पर यकीन करना चाहिए। भाग्य पर नहीं। भाग्य कम साथ देगा। भाइयों से भी संबंध खराब हो सकता है। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान जी तथा मंगल देव की पूजा करें।

कन्या राशि kanya rashi today
आप अगर अविवाहित हैं तो इस वर्ष विवाह हेतु अच्छे प्रस्ताव आएंगे। इस वर्ष आपका विवाह हो जाना चाहिए। प्रेम संबंधों में लाभ होगा। भाग्य आपका साथ देगा। संतान के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप स्वयं या किसी विद्वान ब्राह्मण से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवाएं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Advertisment

तुला राशि tola rashi today
पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति में गिरावट आ सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। पिताजी के स्वास्थ्य के लिए तथा कार्यालय में अपनी प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करें। इस अभिषेक के कार्य में किसी विद्वान ब्राह्मण से ही मदद लें। आपका अपने भाई और बहनों से बहुत अच्छे संबंध रहेंगे। भाई और बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप सुख की सामग्री खरीद सकते हैं। घर में कोई अच्छा कार्य भी हो सकता है। जिसमें काफी धनराशि व्यय होगी।

वृश्चिक राशि vrishchik rashi today
छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपके कार्य आपके परिश्रम के कारण आराम से हो जाएंगे।छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है। आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का पाठ करें। आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह उत्तम है।भाई बहनों से आपके अच्छे संबंध रहेंगे। धन आने का अच्छा योग है। व्यापार में लाभ होगा। आप अपने शत्रुओं को अपने प्रयास से समाप्त कर सकते हैं। संतान आपके साथ सहयोग करेंगी।

धनु राशि dhanu rashi today
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। आप बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। आपके प्रयासों से आपके सभी शत्रु परास्त हो सकते हैं। शत्रु को परास्त करने के लिए यह आपको अच्छा समय प्राप्त हुआ है। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन आने का अच्छा योग है।

Advertisment

मकर राशि makar rashi today
आपके लिए उत्तम है। मुकदमों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार बढ़ेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। संतान के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। भाई बहन के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

कुंभ राशि kumbh rashi today
अपनी संतान के साथ आपका अच्छा संबंध रहेगा। संतान आपकी मदद करेंगे। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। कचहरी के कार्यों में सफलता का उत्तम योग है। धन प्राप्ति का भी अच्छा योग है। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है।

मीन राशि meen rashi today
अगर आप अविवाहित हैं तो इस वर्ष विवाह होने के अच्छे अवसर आएंगे। आपका विवाह इस वर्ष हो भी सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य थोड़ी तकलीफ आ सकती है। भाग्य कम साथ देगा। आप राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। व्यापार में आपकी अच्छी उन्नति हो सकती है। अगर आप नौकरी में हैं तो आपको अच्छी पदस्थापना मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Aaj ka rashifal today rashifal in hindi dainik horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें