Advertisment

Power Cut in Bhopal: राजधानी में Today 24 से ज्‍यादा इलाकों में नहीं होगी बिजली सप्‍लाई, जानें आपके क्षेत्र में क्‍या है शेड्यूल

Power Cut in Bhopal Today: भोपाल शहर में आज 24 से ज्यादा इलाकों में 5 घंटे बिजली गुल रहेगी।रविवार को मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई नहीं होगी

author-image
Sanjeet Kumar
Power Cut in Bhopal: राजधानी में Today 24 से ज्‍यादा इलाकों में नहीं होगी बिजली सप्‍लाई, जानें आपके क्षेत्र में क्‍या है शेड्यूल

   हाइलाइट्स

  • प्रमुख इलाकों में बिजली कंपनी करेगी आवश्‍यक मेंटेनेंस
  • पहले चरण में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कटौती
  • दूसरे चरण में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कटौती
Advertisment

Power Cut in Bhopal Today: भोपाल शहर में आज 24 से ज्यादा इलाकों में 5 घंटे बिजली गुल रहेगी। बता दें कि रविवार को मेंटेनेंस के चलते इन सभी इलाकों में बिजली की सप्लाई नहीं होगी।

इन इलाकों में अलग-अलग समय में बिजली कटौती की जाएगी। इसको लेकर बिजली कंपनी ने शेड्यूल भी जारी किया है।

अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्‍लाई बंद (Power Cut in Bhopal Today) कर बिजली कंपनी की टीम आवश्‍यक मेंटेनेंस का काम करेगी।

Advertisment

इस दौरान जंपर बांधने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली लाइन में आ रहे पेड़ों की डालियों की छटाई के साथ ही अन्‍य बिजली के मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

   कई प्रमुख इलाकों में होगी कटौती

बता दें कि आज जिन क्षेत्रों में बिजली सप्‍लाई बंद (Power Cut in Bhopal Today) रहेगी, उन इलाकों में सर्वधर्म सी सेक्टर, बीमाकुंज, बंजारी, एमपी नगर, बड़वई गांव, स्वर्णकुंज, जेके टाउन, सिग्नेचर-99 के साथ ही कई प्रमुख रहवासी इलाके हैं, जहां बिजली सप्‍लाई बंद कर आवश्‍यक मेंटेनेंस का काम संबंधित क्षेत्रों में किया जाएगा।

   कटौती से इन इलाकों में पड़ेगा असर

आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 तक बड़वई गांव, कम्फर्ट हाइट्स, सिग्मा ग्रीन कॉलोनी, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, ग्लोबल सिटी सिटी, स्वर्ण कुंज, रजत गोल्डन नेस्ट, क्लॉसिस अपार्टमेंट, लालघाटी, बरेला गांव, विजय स्तंभ, एमपी नगर जोन-1, रामा कॉम्पलेक्स, नालंदा कॉम्पलेक्स के साथ ही अन्‍य क्षेत्रों में कटौती की जाएगी।

Advertisment

आज रविवार को सुबह  10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सर्वधर्म सी सेक्टर, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन, बीमाकुंज, क्वॉलिटी होम्स, बंजारी A सेक्टर, सिग्नेचर रेसिडेंसी कॉलोनी, SPT फेज-2 , सिग्नेचर-99 कॉलोनी के साथ ही आसपास के क्षेत्र में बिजली सप्‍लाई प्रभावित रहेगी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें