Advertisment

MP Election 2023: PM मोदी आज सतना, छतरपुर और नीमच में करेंगे जनसभा, राहुल गांधी का जबलपुर दौरा

भोपाल। आज पीएम मोदी मप्र के तीन जिलों में चुनावी हुंकार भरेंगे। मोदी आज सतना, छतरपुर और नीमच में जनसभा को संबोधित करेंगे।

author-image
Agnesh Parashar
MP Election 2023: PM मोदी आज सतना, छतरपुर और नीमच में करेंगे जनसभा, राहुल गांधी का जबलपुर दौरा

भोपाल। आज पीएम मोदी मप्र के तीन जिलों में चुनावी हुंकार भरेंगे। मोदी आज सतना, छतरपुर और नीमच में जनसभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर गुरूवार को प्रातः 11 बजे सतना, दोपहर 1 बजे छतरपुर एवं शाम 4: 30 बजे नीमच में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

Advertisment

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज PM आएंगी

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मप्र आएंगी। प्रदेश के चित्रकूट और रीवा में कांग्रेस के समर्थन में सभा करेंगी। प्रियंका गांधी चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मिचकुरिन में सभा करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी नीलांसु चतुर्वेदी के लिए जनता से सर्मथन मांगेंगी। प्रियंका गांधी मझगंवा में भी आमसभा में शामिल होंगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जबलपुर दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाकौशल में चुनावी हुंकार भरेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल दोपहर साढ़े 3 बजे डुमना विमानतल पहुंचेंगे। इस दौरान वे पश्चिम,उत्तर मध्य,पूर्व विधानसभा में प्रचार करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी 4:15 बजे पश्चिम पंडा की मढ़िया से रोड शो करेंगे।

शाम 5:30 बजे कॉर्नर मीटिंग में शामिल होंगे। वे आज जबलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। राहुल  10 नवम्बर को सुबह सतना रवाना होंगे।

Advertisment

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज MP दौरा

भोपाल। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज MP दौरे पर आ रही हैं, इस दौरान वे नर्मदापुरम के बाबई में जनसभा करेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक स्मृति ईरानी दोपहर 2 बजे इटारसी में जनसभा करेंगी। फिर वे दोपहर 03.30 बजे हरदा के खिरकिया में जनसभा करेंगी।  साथ आज वे भोपाल के नरेला भी स्मृति ईरानी जाएंगी। इस दौरान वे चांदबड़ में जनसभा को संबोधित स्मृति ईरानी करेंगी।

 केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का MP दौरा

केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज मप्र आएंगी। वे आज दोपहर 12 बजे बीजेपी मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। दोपहर 1 बजे नरेला विधानसभा में महिला सम्मेलन करेंगी। वहीं इसके बाद वह दोपहर 3 बजे पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी।

साथ ही वित्त मंत्री आज आर्थिक मामलों के पदाधिकारियों से भी चर्चा करेंगी। फिर वे शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे निर्मला सीतारमण पहुंचेंगी। इस दौरान वह महिला उद्यमियों से चर्चा करेंगी। इसके आलावा वित्त मंत्री शाम 5.30 बजे गोविंदपुरा में महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Advertisment

सीएम शिवराज के ताबड़तोड़ दौरे आज

सीएम शिवराज भी आज 4 जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुसनेर, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर जाएंगे।तय दौरे के मुताबिक आज सीएम सुबह 10:40 बजे सुसनेर में सभा करेंगे। दोपहर 12.20 बजे कोलारस में सभा करेंगे। शिवपुरी और नरवर में भी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद सीएम दोपहर 3:15 बजे दतिया के भांडेर जाएंगे। शाम 4:10 बजे दतिया के भगुवारामपुरा में सभा करेंगे। शाम 5.05 बजे ग्वालियर के डबरा सीएम जाएंगे। शाम 6.15 बजे ग्वालियर के भितरवार में सभा करेंगे। फिर वे शाम 7.55 बजे ग्वालियर दक्षिण के गोल पहाडिया जाएंगे। रात 9 बजे चन्द्रावधानी नाका पर कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कमलनाथ आज जाएंगे सागर

पीसीसी चीफ कमलनाथ भी आज ताबड़तोड़ दौरे करने वाले हैं। आज वे आज सागर जाएंगे। जहां पर वह चुनावी सभाओं में शामिल होंगे। बंडा, राहतगढ़ और बड़ा मलहरा में जनसभाएं करेंगे। तय दौरे के मुताबिक पूर्व सीएम कमलनाथ सुबह 10:30 बजे बंडा में जनसभा करेंगे। दोपहर 12:30 बजे राहतगढ़ में होगी नाथ की जनसभा होगी। दोपहर 1:55 पर बड़ा मलहरा में कमलनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Haryana Poisonous Liquor: फिर जहरीली शराब के सेवन से 6 लोगों ने तोड़ा दम, जानें क्या है मामला

Places to visit in Agra: आगरा में ताज महल के अलावा घूमें ये 4 जगह, दिल हो जाएगा खुश, देखें तस्वीरें

Viral Video: एग्जाम में चीटिंग कर रही थी लड़की, शिक्षक के मना करने पर किया ये काम, वायरल हुआ वीडियो

Interesting Fact: इस देश में पुरूषों को करनी होती हैं दो शादियां, मना करने पर मिलती है उम्रकैद की सजा

Motivational Quotes: सफलता के रास्ते में आ रहीं कठिनाईयों को दूर करेंगे ये Motivational Quotes, एक बार पढ़ें जरूर

PM मोदी मप्र जनसभा, राहुल गांधी मप्र जनसभा, मप्र चुनाव 2023, चुनावी प्रचार मप्र 2023, मोदी की रैली मप्र, PM Modi MP public meeting, Rahul Gandhi MP public meeting, MP election 2023, election campaign MP 2023, Modi's rally MP,

MP election 2023 मप्र चुनाव 2023 election campaign MP 2023 Modi's rally MP PM Modi MP public meeting PM मोदी मप्र जनसभा Rahul Gandhi MP public meeting चुनावी प्रचार मप्र 2023 मोदी की रैली मप्र राहुल गांधी मप्र जनसभा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें